5.3 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यIVF के 2 महीने बाद भी प्रेग्नेंट नहीं... ग्रेटर नोएडा में झोलाछाप...

IVF के 2 महीने बाद भी प्रेग्नेंट नहीं… ग्रेटर नोएडा में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने ले ली जान

Published on

ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में एक महिला की IVF इलाज के दौरान डॉक्टर की लापरवाही से मौत हो गई। पुलिस ने फर्जी डॉक्टर को 28 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस जांच के दौरान डॉक्टर की एमबीबीएस की डिग्री फर्जी पाई गई है। इसके बाद पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक ललिता रावत, वसुंधरा इंदिरापुरम के गाजियाबाद में अपने परिवार के साथ रहती थी। बीती 19 अगस्त को ग्रेटर नोएडा के ईको विलेज-2 मार्ट में स्थित आईवीएफ क्रिएशन वर्ल्ड में अपना इलाज करवाने के लिए आई थी, पिछले 2 महीने से प्रेगनेंसी का इलाज इसी सेंटर पर चल रहा था।

आरोप है कि 19 अगस्त को ललिता रावत के उपचार में डॉक्टर प्रियरंजन ठाकुर ने लापरवाही बरती और अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद ललिता कोमा में चली गई। तब परिजनों ने ललिता को दूसरे अस्पताल यथार्थ मे भर्ती कराया गया। मामले को लेकर महिला के पति चन्द्रभान रावत ने पुलिस से शिकायत की, जिसके के आधार पर थाना बिसरख पुलिस मामले की जांच में जुटी।

डॉक्टर को भेजा गया था जेल
पुलिस ने बताया विवेचना के दौरान महिला की यथार्थ अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार 26 अगस्त को मृत्यु हो गई। वहीं पुलिस ने यह भी बताया कि साक्ष्य एकत्रित कर आईवीएफ (IVF Creation world) सेंटर के एमडी प्रियरंजन ठाकुर को 28 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

जांच में डॉक्टर की एमबीबीएस डिग्री निकली फर्जी
पुलिस ने बताया कि डॉक्टर प्रियरंजन ठाकुर के शिक्षा से जुड़े प्रमाण पत्रों की जांच कराई गई। इसमें भूपेन्द्र नारायण यूनीवर्सिटी लालूनगर मधोपुरा बिहार से जारी की गई वर्ष 2005 की एमबीबीएस की डिग्री भी शामिल थी। जांच में यह डिग्री फर्जी पाई गई। इस मामले में भी आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई की जा रही है।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...