9.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यऐसा कुछ नहीं, केजरीवाल के आधी रात वाले दावे को गुजरात पुलिस...

ऐसा कुछ नहीं, केजरीवाल के आधी रात वाले दावे को गुजरात पुलिस ने नकारा

Published on

अहमदाबाद

अहमदाबाद पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) और इसके संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से छापेमारी को लेकर किए गए दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है। रविवार देर रात ‘आप’ की ओर से दावा किया गया कि पुलिस ने अहमदाबाद स्थित पार्टी दफ्तर पर छापेमारी की है। कल शाम ही गुजरात पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी इस पर रिएक्शन दिया और कहा कि दिल्ली की तरह यहां भी कुछ नहीं मिलेगा। हालांकि, अब पुलिस ने इस दावे को गलत करार दिया है।

अहमदाबाद पुलिस ने सोमवार सुबह कहा, ”सोशल मीडिया के जरिए खबर आई कि पुलिस ने आम आदमी पार्टी के दफ्तर पर छापा मारा है। पुलिस ने इस तरह की कोई छापेमारी नहीं की है।” नवरंगपुरा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर पीके पाटिल ने छापों के दावों को खारिज किया। उन्होंने कहा, ”गदवी के ट्वीट को देखने के बाद मैं खुद रविवार रात पार्टी दफ्तर पहुंचा और ब्योरा मांगा। लेकिन याग्नेश समेत मौजूद अन्य पार्टी नेताओं ने कोई ब्योरा नहीं दिया। किसी ने यह नहीं बताया कि कौन आया था और वास्तव में हुआ क्या।”

आप के गुजरात चीफ इसुदान गदवी ने दावा किया कि राष्ट्रीय संयोजक आरविंद केजरीवाल के आते ही पुलिस ने नवरंगपुरा स्थित पार्टी दफ्तर पर छापेमारी की, लेकिन कुछ नहीं मिला। उन्होंने लिखा, ”केजरीवाल जी के अहमदाबाद पहुंचते ही आम आदमी पार्टी के अहमदाबाद ऑफिस पर गुजरात पुलिस की रेड। दो घंटे तलाशी लेकर चले गए। कुछ नहीं मिला। बोले फिर आएंगे।”

रात 11 बजे गदवी के इस ट्वीट से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। कुछ ही मिनटों बाद अरविंद केजरीवाल ने भी रीट्वीट करते हुए लिखा, ”गुजरात की जनता से मिल रहे अपार समर्थन से भाजपा बुरी तरह बौखला गई है। ‘आप’ के पक्ष में गुजरात में आंधी चल रही है। दिल्ली के बाद अब गुजरात में भी रेड करनी शुरू कर दी। दिल्ली में कुछ नहीं मिला, गुजरात में भी कुछ नहीं मिला। हम कट्टर ईमानदार और देशभक्त लोग हैं।”

 

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...