12.7 C
London
Friday, July 4, 2025
Homeराज्यकुख्यात बिंदु सिंह की बेऊर जेल में मौत, बिहार-झारखंड में दर्ज थे...

कुख्यात बिंदु सिंह की बेऊर जेल में मौत, बिहार-झारखंड में दर्ज थे 100 से ज्यादा केस

Published on

पटना

बिहार-झारखंड में कुख्यात रहे बिंदु सिंह की पटना के बेऊर जेल में मौत हो गई है। वो लंबे समय से बीमार था। जेल सूत्रों के मुताबिक, काफी वक्त से बीमार चल रहे बिंदु सिंह की मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराई जा रही थीं। इसी बीच शनिवार को अचानक ही तबीयत ज्यादा बिगड़ी, जिससे उसकी मौत हो गई। कुख्यात अपराधी रहे बिंदु सिंह पर हत्या, अपहरण, रंगदारी, गोलीबारी के करीब 100 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। जेल में रहते हुए भी उस पर कई वारदातों में शामिल होने के आरोप लगे हैं।

कई संगीन मामलों में दर्ज था नाम
बिंदु सिंह की आपराधिक घटनाओं के चलते एक समय वो बिहार-झारखंड में आतंक का पर्याय बन गया था। अपहरण, रंगदारी के साथ-साथ हत्या, गोलीबारी के उस पर कई मामले दर्ज थे। बिंदु सिंह कितना खतरनाक था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रंगदारी की डिमांड पूरी नहीं करने वाले लोगों को उसके गुर्गे दिनदहाड़े मार देते थे।

18 साल से जेल में था
करीब 20 से ज्यादा वर्षों तक बिंदु सिंह का तांडव बिहार से लेकर झारखंड तक देखने को मिला। बाद में पुलिस ने कुख्यात अपराधी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। बिंदु सिंह बीते 18 साल से पटना के बेऊर जेल में बंद था। जेल में होने के बावजूद भी उसकी शह उसके गुर्गे वारदात को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे थे। हाल के दिनों तक बिंदु सिंह के जरिए जेल से ही रंगदारी मांगने की घटनाएं सामने आई थीं।

जेल प्रशासन ने की बिंदु सिंह के मौत की पुष्टि
हालांकि, अब कुख्यात अपराधी बिंदु सिंह की मौत हो गई है। शनिवार को पटना के बेऊर जेल में उसकी जान चली गई। बताया जा रहा कि वो काफी समय से बीमार चल रहा था। बीमारी की वजह से ही उसकी अचानक मौत हो गई। जेल प्रशासन ने भी बिंदु सिंह के मौत की पुष्टि की है।

Latest articles

America Sanctions on Iran:8000 करोड़ के तेल व्यापार पर प्रतिबंध, हिजबुल्लाह से कनेक्शन

America Sanctions on Iran: अमेरिका ने एक बार फिर ईरान के लगभग एक अरब...

Lucky Zodiac Signs: 4 जुलाई को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत हर काम में मिलेगी सफलता

Lucky Zodiac Signs: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 4 जुलाई 2025 का दिन कुछ...

बीएचईएल के जीएम श्रीनिवास राव का तबादला एचबीजी नोएडा

भेल भोपालबीएचईएल के जीएम श्रीनिवास राव का तबादला एचबीजी नोएडा,भेल भोपाल यूनिट के महाप्रबंधक...

More like this

MP Weather Update:MP में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट आज 4 ज़िलों में बहुत तेज वर्षा की चेतावनी

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है. बुधवार...

MP Laptop Yojana: एमपी बोर्ड 12वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी 4 जुलाई को CM मोहन यादव देंगे लैपटॉप के ₹25000

MP Laptop Yojana: मध्य प्रदेश बोर्ड के 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए एक...