24 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यअब रैट माइनर्स करेंगे चेतना का रेस्क्यू, उत्तराखंड में सुरंग खोद बचाई...

अब रैट माइनर्स करेंगे चेतना का रेस्क्यू, उत्तराखंड में सुरंग खोद बचाई थी मजदूरों की जान

Published on

जयपुर,

राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची चेतना को बचाने के प्रयास अभी भी जारी हैं. चेतना के रेस्क्यू ऑपरेशन में सफलता नहीं मिल पा रही है. बच्ची को बाहर निकालने के लिए मंगलवार को प्रशासन ने ‘रैट माइनर्स’ को बुलाया है.

चेतना को बाहर निकालने के लिए अब ‘रैट माइनर्स’ की टीम को बुलाया गया है. रैट माइनर्स ने ही उत्तराखंड में टनल में फंसे मजदूरों को सुरंग खोदकर बाहर निकाला था. इस टीम के पांच लड़के जयपुर के कोटपूतली के किरतपुरा गांव में मौके पर पहुंच चुके हैं.

बच्ची को बचाने के लिए देसी जुगाड़ भी हुआ फेल
प्रशासन इनसे बातचीत कर रहा है कि बोरवेल में फंसी चेतना तक कैसे पहुंचा जाए और उसको कैसे बाहर निकाला जाए. चेतना नाम की बच्ची सोमवार को अपने पिता के खेत में खेलते समय बोरवेल में गिर गई थी. बच्ची को बचाने के लिए देसी जुगाड़ फेल होने के बाद पाइलिंग मशीन का सहारा लिया गया, लेकिन ये प्लान भी फेल हो गया. कारण, रेतीली जगह होने के चलते अधिक खुदाई से बोरवेल के पास मिट्टी ढहने का खतरा पैदा हो गया.

अंब्रेला तकनीक से बच्ची को बाहर निकालने की कोशिश
इसके बाद एनडीआरएफ ने फिर से अंब्रेला तकनीक का सहारा लेना शुरू किया है. प्रशासन का कहना है कि उम्मीद है कि इस तकनीक से बच्ची को जल्दी निकाल लिया जाएगा. रेस्क्यू टीम तीन रॉड के जरिए नीचे बेस बनाकर बच्ची को उपर खिंचने की कोशिश कर रही है. साथ ही दूसरी जगह पर पाइलिंग का काम भी फिर से शुरू कर दिया गया है.

कैमरे में दिखना बंद हुई बच्ची
जानकारी के मुताबिक बच्ची बोरवेल में डाले गए कैमरे में दिखना बंद हो गई है. अब वापस जेसीबी से खुदाई शुरू हुई है. अब नए सिरे से पाइलिंग मशीन लगाकर खुदाई की जा रही है. बच्ची कई घंटों से बिना खाना पानी के बोरवेल में फंसी है. कैमरे में नजर नहीं आने के चलते बच्ची के मौजूदा हालत के बारे में पता नहीं लगाया जा सका है.

गांव वालों ने प्रशासन पर रेस्क्यू में देरी और ढिलाई का आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों ने शुरू से इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाई और बिना एक्सपर्ट के देसी तरीके से काम करती रही. जब देसी जुगाड़ फेल हुआ तो एक दिन बाद पाइलिंग मशीन बुलाई गई.

राजस्थान में 7 साल में 47 बच्चों की मौत
राजस्थान में पिछले 7 सालों में आपदा प्रबंधन के आंकड़ों के मुताबिक बोरवेल में गिरने से 47 बच्चों की मौत हो चुकी है. 2018 में 15, 2019 में 5, 2020 में 18, 2021 में 6 और 2024 में दो बच्चों की मौत हुई है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...