16.6 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यअब गाजियाबाद के आसमान में दिखी 'तारों की बारात', किसी ने बताया...

अब गाजियाबाद के आसमान में दिखी ‘तारों की बारात’, किसी ने बताया टोटका तो किसी ने कहा प्रदूषण है

Published on

गाजियाबाद

सोमवार शाम का समय था कि तभी उत्तर प्रदेश के हरदोई के कुछ हिस्सों में आसमान में तारों की सीरीज दिखाई पड़ी। तारों की यह श्रृंखला देखकर मानो लग रहा था कोई रेल जमीन छोड़कर आसमान में जा रही हो और हर बोगी में लाइट जल रही हो। यह नजारा हरदोई ही नहीं यूपी के कई शहरों में दिखाई दिया। इसमें ताजा मामला जिला गाजियाबाद से भी आया है। यहां भी लोगों ने यह विशेष आकृति का आंखों से दीदार किया। कई लोगों ने तो इसे UFO और एलियन तक का नाम दिया। हालांकि, यह ट्रेन जैसी शक्ल में सितारों की बारात एलन मस्क और स्पेसएक्स की ओर से छोड़े गए छोटे-छोटे 53 सेटेलाइट्स की चेन है।

क्या बोले गाजियाबाद के लोग
यूपी में हरदोई सहित कई इलाकों में दिखी सितारों की बारात जहां सोमवार को लोगों के लिए कौतूहल का विषय बनी रही वहीं गाजियाबाद में भी जब मंगलवार में यही नजारा दिखा तो लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना रहा। किसी ने इसे प्रदूषण का नाम दिया तो वहीं कई लोगों ने इसे टोटके से जोड़ दिया। सितारों की यह बारात देखकर गाजियाबाद के भी लोग काफी देर तक आसमान की ओर निहारते रहे। इससे पहले राजधानी लखनऊ और लखीमपुर खीरी समेत कई जिलों में इस विशेष आकृति को देखा गया है।

क्या है इसका सच
सितारों की कतार जैसी दिखने वाली चीज एलियन या यूएफओ नहीं बल्कि दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की कंपनी का सैटेलाइट था। यह स्पेसएक्स और टेस्ला की तरफ से छोडे़ गए छोटे-छोटे 53 उपग्रहों यानी कि सैटेलाइट्स की चेन है। इन्हें स्टारलिंक सैटेलाइट कहा जाता है। यह धरती से सिर्फ 550 किलोमीटर की दूरी पर है। इस कारण यह हमें किसी ट्रेन या सितारों की बारात लग रही है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...