21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यPHD की छात्रा को भेजी न्यूड तस्वीर, लोन एजेंट बोला-तुम्हारा दोस्त किश्त...

PHD की छात्रा को भेजी न्यूड तस्वीर, लोन एजेंट बोला-तुम्हारा दोस्त किश्त नहीं दे रहा

Published on

बिलासपुर,

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां लोन रिकवरी एजेंट ने PHD की एक छात्रा को वॉट्सऐप पर उसकी न्यूड फोटो भेजी. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. छात्रा ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि लोन कंपनी के कर्मचारी उसे फोन कर कहा कि अपने दोस्त से पेमेंट करने को बोलो नहीं तो तुम्हारी न्यूड फोटो वायरल कर दूंगा.

बताया जा रहा है कि छात्रा के दोस्त ने किसी प्राइवेट कंपनी से लोन लिया था. जिसकी किश्त वो जमा नहीं कर रहा था. इस वजह से लोन कंपनी के कर्मचारी ने उसका एडिटेड न्यूड फोटो भेजकर धमकी दी कि अपने दोस्त को लोन पेमेंट करने के लिए बोलो, वरना तुम्हारी फोटो वायरल कर देगा. साथ ही आरोपी ने कहा कि उसके पास उसकी (लड़की) का आधार और पैन कार्ड भी है.

लोन चुकाओ वरना न्यूड फोटो वायरल कर दूंगा
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 509 (ख) के तहत दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. छात्रा ने बताया कि रविवार को उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आया. उसमें उसके दोस्त के लोन लेने और किस्त नहीं देने का जिक्र किया गया. जिसके बाद उसका न्यूड फोटो उसके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए भेजा गया.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
दोबारा कॉल करने वाले ने कहा कि अपने दोस्त को फोन कर कहो कि अगर उसने लोन का पैसा वापस नहीं किया तो तुम्हारा न्यूड फोटो वायरल कर दिया जाएगा. बिलासपुर साइबर पुलिस लगातार लोगों को जागरुक करने का प्रयास करती है कि किसी ऐप को डाउनलोड न करें. जिससे साइबर अपराधी किसी तरह की कोई भी वारदात को अंजाम ना दे सकें.

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...