14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यओडिशा : स्टील प्लांट में सुरक्षा ड्यूटी में तैनात CISF जवान ने...

ओडिशा : स्टील प्लांट में सुरक्षा ड्यूटी में तैनात CISF जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

Published on

राउरकेला,

ओडिशा के राउरकेला स्टील प्लांट में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के एक कांस्टेबल ने गुरुवार तड़के ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मृतक कांस्टेबल की पहचान 23 साल के अभिनंदन पीके के रूप में हुई है, जो केरल का निवासी था.पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार सुबह करीब 2:30 बजे की है. उनके साथियों ने तेज आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि अभिनंदन ने अपनी सर्विस पिस्टल से सिर के दाहिनी तरफ गोली मार ली थी.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक घायल अवस्था में अभिनंदन को तत्काल जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद केस दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.फिलहाल, पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि कांस्टेबल ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया. CISF अधिकारियों ने कहा है कि अभिनंदन के साथियों से पूछताछ की जा रही है और उनके परिवार को इस घटना की सूचना दे दी गई है.

अधिकारियों ने मृतक कांस्टेबल के मानसिक स्वास्थ्य और निजी जीवन से जुड़े पहलुओं की भी जांच करने की बात कही है. विशेषज्ञों का मानना है कि कठिन ड्यूटी शेड्यूल और काम का दबाव सुरक्षाकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाल सकता है. फिलहाल पुलिस इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए गहराई से जांच कर रही है.

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...