18.1 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यओडिशा : 'मैंने बहन और मम्मी-पापा को मार डाला... दिल दहला देगा...

ओडिशा : ‘मैंने बहन और मम्मी-पापा को मार डाला… दिल दहला देगा ओडिशा का ट्रिपल मर्डर

Published on

पारादीप:

ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। ऑनलाइन गेम खेलने से मना करने पर कॉलेज के एक छात्र ने अपने माता-पिता और बहन की पत्थर से हमला कर कथित रूप से हत्या कर दी। ओडिशा पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) भवानी शंकर उद्गाता ने बताया कि यह घटना जगतसिंहपुर थाना क्षेत्र के जयबाड़ा सेठी साही में सोमवार रात करीब तीन बजे हुई। उन्होंने बताया कि छात्र ने अपने माता-पिता और बहन का सिर पत्थरों या किसी अन्य कठोर वस्तु से कथित तौर पर कुचल दिया।

क्यों की हत्या?
जगतसिंहपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रभास साहू के अनुसार, प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी सूर्यकांत सेठी (21) अपने माता-पिता और बहन से इसलिए नाराज था क्योंकि वे उसे मोबाइल फोन पर ऑनलाइन गेम खेलने से रोकते थे। पुलिस ने बताया कि मरने वालों की पहचान प्रशांत सेठी उर्फ कालिया (65), उनकी पत्नी कनकलता (62) और बेटी रोजलिन (25) के रूप में हुई है।

हत्या का कबूलनामा
दरअसल यह घटना मंगलवार की सुबह तब सामने आई जब सूर्यकांत अपने घर से बाहर निकला और पास के पड़ोसी के पास जाकर कुछ ऐसे शब्द कहे, जिससे पूरे इलाके में सिहरन पैदा हो गई। उसने कहा कि मैंने उन्हें मार डाला। पड़ोसी यह सुनकर डर गए और बिना समय बर्बाद पुलिस को सूचना दी। कुछ ही मिनटों में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने युवक को किया अरेस्ट
एसपी ने बताया कि घटना के बाद सूर्यकांत सेठी गांव के पास छिप गया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी उद्गाता के मुताबिक, आशंका है कि युवक किसी मानसिक समस्या से पीड़ित है। जांच से पता चलता है कि आरोपी ने सोमवार रात को अपने सो रहे परिवार के सदस्यों पर लोहे की छड़ से हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, स्थानीय विधायक अमरेंद्र दास ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर परिवार के लोग एक बार उनके पास आए थे।

जांच में जुटी पुलिस
ग्रामीणों ने दावा किया कि सूर्यकांत ने अपने माता-पिता की हत्या करने की बात उनके सामने स्वीकार की है। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...