13.2 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यलखनऊ सचिवालय में बैठक के दौरान अधिकारी को हार्ट अटैक, कुर्सी पर...

लखनऊ सचिवालय में बैठक के दौरान अधिकारी को हार्ट अटैक, कुर्सी पर बैठे-बैठे लुढ़के

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां सचिवालय वित्त अनुभाग-35 में तैनात सेक्शन अधिकारी पंकज कुमार की बुधवार शाम अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। वो कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) दीपक कुमार की अध्यक्षता में चल रही एक बैठक में भाग ले रहे थे। इस अप्रत्याशित घटना से पूरे सचिवालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई है।

बैठक के दौरान पंकज कुमार को अचानक तेज खांसी आने लगी और उनके चेहरे पर असहजता झलकने लगी। उनका शरीर पसीने से तर-ब-तर हो गया और देखते ही देखते वे कुर्सी पर ही बेसुध होकर गिर पड़े। वहां मौजूद अधिकारियों ने तुरंत डॉक्टरों को बुलवाया और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल ले जाया गया।

गंभीर हालात में पहुंचे थे अस्पताल
सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि पंकज कुमार को शाम करीब साढ़े चार बजे इमरजेंसी में लाया गया था। उन्हें तुरंत कार्डियक ICU में भर्ती किया गया। CPR और चेस्ट मसाज देकर जान बचाने की हर संभव कोशिश की गई, लेकिन अफसोस कि उन्हें नहीं बचाया जा सका। जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो वे बहुत गंभीर स्थिति में थे। शरीर पसीने से भीगा था, सांस लेने में कठिनाई थी और पल्स नहीं मिल रही थी। संभवतः उन्हें एक बड़ा हार्ट अटैक आया था।

सचिवालय में शोक की लहर
पंकज कुमार को सचिवालय में एक शांति प्रिय, ईमानदार और परिश्रमी अधिकारी के रूप में जाना जाता था। उनके असामयिक निधन से कर्मचारी वर्ग स्तब्ध है। कई वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दुखद घटना के बाद सचिवालय के कर्मचारियों ने बढ़ते कार्यभार और मानसिक दबाव को लेकर चिंता जताई है। कर्मचारियों का कहना है कि निरंतर तनाव और लंबी कार्य अवधि स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है।

Latest articles

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...