7.5 C
London
Sunday, February 8, 2026
Homeराज्यललितपुर में पर्यटन की संभावनाएं तलाशने पहुंचे अफसरों पर मधुमक्खियों का हमला,...

ललितपुर में पर्यटन की संभावनाएं तलाशने पहुंचे अफसरों पर मधुमक्खियों का हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

Published on

ललितपुर:

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में पर्यटन की संभावनाएं तलाशने पहुंचे नोडल अधिकारी एवं विशेष सचिव सुनील कुमार वर्मा समेत अन्य अफसरों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए अफसर इधर-उधर भागने लगे। मधुमक्खियों के हमले में कई अफसर घायल हो गए हैं। ग्रामीणों ने घायल अफसरों को अस्पताल पहुंचाया।

ललितपुर के देवगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसी को तलाशने के लिए रविवार को नोडल अधिकारी रेशम जायजा लेने ललितपुर पहुंचे। उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी केके पांडे, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी बिरधा, अधिशाशी अभियंता जल निगम अवनीश, सचिव शैलेंद्र समेत अन्य कर्मचारी रविवार को देवगढ़ पहुंचे। पहले सभी दशावतार मंदिर के भग्नावशेष का भ्रमण किया। इसके बाद बौद्ध गुफा की ओर गए। जैसे ही बौद्ध गुफा के पास अफसरों की टीम पहुंची, वैसे ही अचानक से मधुमक्खियों ने टीम पर हमला कर दिया। अफसर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और कुछ तो वही पर लेट गए। कुछ किसी तरह से गाड़ियों में दुबक कर अपनी जान बचाई।

नोडल अधिकारी रेशम, मुख्य विकास अधिकारी और एडीएम नमामि गंगे ज्यादा दौड़ नहीं पाए, जिसके चलते उन लोगों पर मधुमक्खियां टूट पड़ीं। अर्दली और गनर उनको बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वो सफल नहीं हो पाए। इसकी जानकारी जैसे ही देवगढ़ मैनेजिग दिगंबर जैन कमेटी को हुई तो वह तुरंत ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गई। उन्होंने कंबल ओढ़ाकर अफसरों को बचाया। इसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में घायल अफसरों का इलाज किया जा रहा है। घायलों में नोडल अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, एडीएम नमामि गंगे, अधिशासी अभियंता जल निगम के साथ अर्दली और गनर शामिल हैं। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया।

Latest articles

निशातपुरा में कैटरिंग कारोबारी से लूट

भोपाल राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ देर रात...

महाशिवरात्रि महोत्सव 2026: शिवलोक फेस-2 में निकलेगी भव्य शिव बारात, होगा धार्मिक आयोजन

भोपाल महाकाल भक्त मंडल धार्मिक सामाजिक सेवा समिति, शिवलोक फेस-2 द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव वर्ष 2026...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का आत्मीय स्वागत

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय जल...

16 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए ‘राष्ट्रीय कर्तव्य’ मानकर कार्य करने के निर्देश

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'जनगणना-2027' के सफल संचालन के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण...

More like this

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...

2.27 लाख लॉजिकल डिस्पेंसी वाले मतदाताओं की सुनवाई

भोपाल राजधानी भोपाल में मतदाता सूची में नाम, उम्र, पिता-पति के नाम से जुड़ी गड़बड़ियों...