5.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्य17 अगस्त, सुबह 11 बजे पूरे महाराष्‍ट्र की जनता एक साथ गाए...

17 अगस्त, सुबह 11 बजे पूरे महाराष्‍ट्र की जनता एक साथ गाए राष्ट्रगान… शिंदे सरकार की अपील

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने देश की आजादी के 75 साल पूरे होने को यादगार बनाने का फैसला क‍िया है। सरकार ने महाराष्‍ट्र की जनता से बुधवार सुबह 11 बजे साथ मिलकर राष्ट्रगान के सामूहिक गायन में हिस्सा लेने की अपील की है। सरकार ने कहा कि देश भर में राष्ट्रगान (जन, गण, मन) का सामूहिक गायन सुबह 11 बजे से शुरू होकर 11:01 बजे समाप्त हो जाना चाहिए। महाराष्‍ट्र सरकार की ओर से पिछले सप्ताह जारी आदेश के अनुसार, राज्य सरकार के सभी विभागों, विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के सभी लोगों के लिए इसमें हिस्सा लेना अनिवार्य है, वहीं सभी नागरिकों से भी इस गायन में भाग लेने की अपेक्षा की जाती है।

आदेश में कहा गया है कि यह केंद्र सरकार के ‘स्वराज महोत्सव’ का हिस्सा है। आदेश में कहा गया है क‍ि प्राइवेट प्रतिष्ठान, व्यापारी और अन्य सरकारी विभागों, केन्द्र सरकार के तहत आने वाले सरकारी विभागों से भी इसमें शामिल होने की अपेक्षा की जाती है। छात्रों से आशा की जाती है कि राष्ट्रगान गाने के लिए वे खुले मैदानों में एकत्र होंगे।

तेलंगाना में एक साथ गाया गया सामूहिक राष्ट्रगान
उधर, स्वतंत्रता की 75वीं सालगिरह के मौके पर राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के लिए पूरा तेलंगाना मंगलवार को कुल 58 सेकेंड के लिए जैसे ठहर सा गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य भर के महत्वपूर्ण स्थानों पर सुबह साढ़े 11 बजे ट्रैफ‍िक रोक दिया गया और जन गण मन का गायन हुआ। गायन सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य जगहों पर हुआ। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, उनके कैबिनेट सहयोगी, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और अन्य नेता समेत हज़ारों की संख्या में लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...