9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यभुवनेश्वर में अंधी भिखारिन का डेढ़ साल का मासूम बेटा अगवा, मंदिर...

भुवनेश्वर में अंधी भिखारिन का डेढ़ साल का मासूम बेटा अगवा, मंदिर के बाहर से उठाया बच्चा

Published on

भुवनेश्वर,

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक वारदात सामने आई है. श्रीराम मंदिर के पास फुटपाथ पर सो रही एक नेत्रहीन महिला भिखारिन का डेढ़ साल का मासूम बेटा शनिवार रात अगवा कर लिया गया. पीड़िता ने खारवेल नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है और रोते हुए अपने बेटे की वापसी की गुहार लगाई है.

जानकारी के मुताबिक, नेत्रहीन महिला (28) मंदिर के पास फुटपाथ पर दो बच्चों के साथ सो रही थी. उसने पुलिस को बताया कि रात में एक अनजान शख्स आया, जिसने उन्हें जूस पिलाया और उसके बेटे को मोबाइल फोन दिया. बच्चा मोबाइल से खेलने लगा और वह सो गई. सुबह जब उसकी आंख खुली, तो बच्चा और वह व्यक्ति दोनों गायब थे.

रोती-बिलखती महिला ने कहा, मैंने रात से कुछ नहीं खाया, मेरा बच्चा भी भूखा है. वह केवल मां का दूध पीता है. भगवान के लिए मेरा बच्चा वापस लौटा दो. मेरी आंखें नहीं हैं. इसी का फायदा उठाकर कोई उसे ले गया. बता दें कि महिला श्रीराम मंदिर के बाहर भीख मांगकर गुजारा करती है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

मामले में पुलिस ने कही ये बात
खारवेल नगर थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दो लोग बच्चे को लेकर श्रीराम मंदिर से राजमहल की ओर जाते दिखे हैं. ऐसा भी प्रतीत हो रहा है कि इस वारदात में एक कार का इस्तेमाल किया गया है. पुलिस ने शक के आधार पर कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी शुरू कर दी है और शहर के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है. जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा और बच्चा सुरक्षित मां की गोद में होगा.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this