15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्य'ऑपरेशन सिंदूर' एक फेलियर…उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने अमित...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ एक फेलियर…उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Published on

मुंबई

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर संजय राउत ने एक बार फिर मोदी सरकार पर बड़ा बयान दिया है। शिवसेना (यूबीटी) सांसद ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर एक फेल्योर ऑपरेशन है मगर राष्ट्रहित में विपक्ष वाले इस पर ज्यादा बात नहीं कर रहे हैं। उन्होंने पहलगाम हमले में 26 टूरिस्टों की मौत के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा मांगा। संजय राउत ने तंज कसते हुए कहा कि अपराधी अभी भी फरार हैं। उद्धव ठाकरे के करीबी नेताओं में शामिल राउत पहले भी गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साध चुके हैं।

क्याें पड़ी ऑपरेशन की जरूरत
राउत ने कहा कि मुंबई में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सबसे पहले तो एक असफल ऑपरेशन है. लेकिन राष्ट्रहित में विपक्ष इसका और अधिक राजनीतिकरण नहीं करना चाहता है। असली सवाल यह है कि ऑपरेशन सिंदूर की जरूरत क्यों पड़ी। राउत ने कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने हमारी माता और बहनों का सिंदूर उजाड़ दिया था। इसके जिम्मेदार गृहमंत्री अमित शाह हैं। राउत ने कहा कि मैं बार बार कहता हूं कि अब इसका प्राश्चित करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

बाल ठाकरे लगा लेते गले
इससे पहले महाराष्ट्र के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि अगर आज बालासाहेब ठाकरे जीवित होते तो वह ऑपरेशन सिंदूर के लिए पीएम मोदी को गले लगा लेते। उन्होंने पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे को निशाने पर लेते हुए कहा था कि आज बाल ठाकरे होते वह ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए ऐसा करते। गृह मंत्री अमित शाह ने नांदेड़ में आयोजित शंखनाद रैली में कहा था कि पाकिस्तान की आतंकवादी गतिविधियों की पोल खोलने के लिए भेजे गए सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडलों को उद्धव ठाकरे की पार्टी बारात कहती है। जबकि उनके अपने सदस्य इनमें शामिल हैं। शाह ने नांदेड़ में कहा था कि हमारे देश की मां बहनों का सिंदूर सस्ता नहीं है। अगर कोई इसके सम्मान को ठेस पहुंचाएगा तो उसका इसका जवाब खून से दिया जाएगा।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this