7.6 C
London
Thursday, February 12, 2026
Homeराज्यJDU में रहकर पीएम मोदी के फैसले का विरोध, वक्फ कानून विरोधी...

JDU में रहकर पीएम मोदी के फैसले का विरोध, वक्फ कानून विरोधी पर नीतीश कुमार मेहरबान; चुनाव से पहले दिया बड़ा पद

Published on

पटना:

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के महासचिव गुलाम रसूल बलियावी को बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाया है। बलियावी पहले सांसद भी रह चुके हैं। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले यह कदम डैमेज कंट्रोल के तौर पर उठाया गया है। बलियावी वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ अपनी ही पार्टी में आवाज उठा रहे थे। सरकार ने आयोग का पुनर्गठन किया है और बलियावी के अलावा दो उपाध्यक्ष और आठ सदस्यों को भी नियुक्त किया है। यह घोषणा ऐसे समय पर हुई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

मुसलमानों के बड़े नेता माने जाते हैं बलियावी
गुलाम रसूल बलियावी बिहार में मुसलमानों के बड़े नेता माने जाते हैं। वे वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ जेडीयू में रहते हुए भी बोल रहे थे। जब संसद से वक्फ बिल पास हो गया, तो बलियावी ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि संसद में सब नंगे हो गए। अब सेक्युलर और कम्युनल में कोई अंतर नहीं रह गया।

बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग में और कौन-कौन
राज्य सरकार ने बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग को फिर से बनाया है। बलियावी को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा पटना सिटी के लखविंदर सिंह और गया के मौलाना उमर नूरानी को आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। आयोग में कुल 11 सदस्य होंगे। इनमें एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष और आठ सदस्य शामिल हैं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव सोहेल ने आयोग के पुनर्गठन की सूचना जारी की।

विभागीय सूचना के अनुसार, बेगूसराय के मुकेश जैन, नवादा की अफरोजा खातून, सिवान के अशरफ अली अंसारी, जहानाबाद के शमशाद आलम, सारण के तुफैल अहमद खान, किशनगंज के शिशिर दास, मुंगेर के राजेश जैन और अजफर शमसी को सदस्य बनाया गया है। इन सभी का कार्यकाल तीन साल का होगा। यह कार्यकाल उनके पद संभालने की तारीख से शुरू होगा।

मुस्लिम वोट जेडीयू और आरजेडी में बंटते रहे
बता दें कि बिहार में मुसलमान वोट हमेशा से ही जेडीयू और लालू यादव की आरजेडी के बीच बंटते रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी ने भी कुछ मुस्लिम इलाकों में अपनी जगह बना ली थी। जेडीयू ने वक्फ बिल का समर्थन किया था। लेकिन बलियावी और कई मुस्लिम नेताओं ने इसका विरोध किया था। कुछ मुस्लिम संगठनों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी का भी बहिष्कार किया था।

Latest articles

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

भोपाल सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...