10.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यहमारी सरकार जनता के समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर: केदार कश्यप

हमारी सरकार जनता के समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर: केदार कश्यप

Published on

— वनमंत्री ने अतिसंवेदनशील ग्राम मर्दापाल में 8.52 करोड़ रुपए के लागत की 54 विकास कार्यों किया लोकार्पण-भूमिपूजन

रायपुर।

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हमारी सरकार आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गरीब किसान सहित सभी वर्गो के विकास के लिए संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। मंत्री श्री कश्यप शनिवार को कोण्डागांव जिले के अतिसंवेदनशील मर्दापाल में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने इस मौके पर 8.52 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले 54 विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। इनमें 39 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 15 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। श्री कश्यप ने शिविर में शासन के योजनाओं के तहत हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण किया। जनसमस्या निवारण शिविर में 354 आवेदन प्राप्त हुए, जिसका त्वरित निराकरण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण प्रदेश की महिलाएं लगातार हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। साथ ही धान के मूल्य में वृद्धि से किसान और तेंदूपत्ता के मूल्य में वृद्धि से वनोपज संग्राहक खुशहाल जीवन की ओर आगे बढ़ रहे हैं। शासन हर गरीब परिवार को पक्के छत उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व में की गई घोषणाओं पर क्रियान्वयन करते हुए आज यहां 8 करोड़ 52 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया है। जनाकांक्षाओं को पूरा करने वाले ये विकास कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

उन्होंने जनसमस्याओं के समाधानकारक निदान पर जोर दिया और कहा कि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधा, खाद-बीज वितरण सहित विभिन्न सेवाओं को बेहतर ढंग से पहुंचाया जाएगा। जनसमस्या निवारण शिविर में स्वास्थ्य जांच भी की गई। यहां 106 मरीजों का उपचार एलोपेथिक पद्धति से और 36 मरीजों का उपचार आयुष पद्धति से की गई। यहां पशुधन विकास विभाग द्वारा भी 11 हितग्राहियों को पशु और कुक्कुटों के लिए औषधियां प्रदान की गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत बस्तर की अध्यक्ष वेदवती कश्यप, कोंडागांव जिला पंचायत के सदस्य बालसिंह भारती, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, अनुविभागीय अधिकारी निकिता मरकाम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this