7.7 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराज्यपहलगाम हमले के बाद पहली बार कश्मीर पहुंचे ओवैसी, डल झील से...

पहलगाम हमले के बाद पहली बार कश्मीर पहुंचे ओवैसी, डल झील से पाकिस्तान के खिलाफ भरी हुंकार, जानें क्या कहा?

Published on

श्रीनगर

पहलगाम हमले को लेकर एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। आतंकी हमले के बाद श्रीनगर पहुंचे ओवैसी ने कश्मीर की डल झील पर हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि पहलगाम के गुनहगार इंसान कहलाने लायक नहीं हैं। ओवैसी ने कहा कि भारत ऐसी कार्रवाई करे, जिससे कोई दोबारा ऐसा न कर सके। जवाब ऐसा हो कि पाकिस्तान 100 बार सोचे। वह फिर हिमाकत न कर सके। ओवैसी ने आगे कहा कि पाकिस्तान को सुधारने का वक्त आ गया। ये फैसला अब भारत सरकार को करना है।

सभी हिंदुस्तानी एकजुट हैं
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि एकजुट 140 करोड़ हिंदुस्तानी एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना रिश्ते बिगाड़ रही, माहौल खराब करना पाकिस्तानी सेना की आदत है। सर्वदलीय बैठक में केंद्र सरकार की हर कार्रवाई के समर्थन देने का ऐलान करने वाले ओवैसी ने टीवी भारतवर्ष को दिए इंटरव्यू में बताया कि कि हमने सरकार से कहा है कि आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करे, पाकिस्तान को जवाब देना जरूरी है। इससे पहले ओवैसी ने पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को कुत्ता बताया था।

क्या है ओवैसी का पीओके प्लान?
ओवैसी ने कहा कि कश्मीर हमेशा से भारत का हिस्सा रहा है और रहेगा, लेकिन पहलगाम के हमले में तोड़ दिया है। ओवैसी ने कहा कि जो लोग बच गए हैं। तो कभी इस हमले को नहीं भूल पाएंगे। ओवैसी ने कहा कि हर ओहदे और तमाम चीजों के बाद हम आखिर में इंसान है। पहलगाम में जो हरकत की गई है। उसकी निंदा करने के लिए शब्द नहीं है। ओवैसी इससे पहले कह चुके हैं कि इस बार घर में घुसकर मारने से आगे बढ़कर वहीं बैठना होगा। ओवैसी ने पीओके वापस लेने की मांग कर चुके हैं। पहलगाम के हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। इसमें नेवी ऑफिसर विनय नरवाल के साथ आईबी ऑफिसर मनीष रंजन भी शामिल थे।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...