18.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यहिजाब विवाद पर फिर बोले ओवैसी-महिलाएं सिर पर पर्दा रखती, दिमाग पर...

हिजाब विवाद पर फिर बोले ओवैसी-महिलाएं सिर पर पर्दा रखती, दिमाग पर नहीं

Published on

जयपुर।

हिजाब विवाद के बीच ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि महिलाएं सिर पर पर्दा रखती हैं, दिमाग पर नहीं। उन्होंने आज राजस्थान में यह बयान दिया है। ओवैसी ने कहा, ”हिजाब मुसलमानों के लिए एक आवश्यक धार्मिक प्रथा है। संस्कृति की अभिव्यक्ति है। अगर सरकारी स्कूल अन्य धार्मिक प्रतीकों की अनुमति दे रहे हैं, तो हिजाब को क्यों नहीं। यह महिलाओं का भी अधिकार है। महिला हिजाब अपने सिर पर रखती है, दिमाग पर नहीं।”

आपको बता दें कि कुछ महीनों पहले कर्नाटक के स्कूलों में हिजाब पहनी लड़कियों को कक्षा में जाने से रोक दिया गया था। इसके बाद इस मुद्दे ने तूल पकड़ लिया। मामला सुप्रीम कोर्ट तक जा पहुंचा है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार तक इस मामले पर सुनवाई पूरी करने के लिए भी कहा है।

जस्टिस हेमंत गुप्ता और सुधांशु धूलिया की पीठ ने सोमवार को वकीलों से कहा कि वह 16 सितंबर अपनी दलीलें पूरी कर लें। उसके बाद राज्य सरकार को अपना पक्ष रखने के लिए दो दिन का समय दिया जाएगा। याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ वकील सलमान खुर्शीद और एमएच मुच्छाला ने सोमवार को बहस की।

खुर्शीद ने कहा कि जो भी कुरान में लिखा गया है वह अनिवार्य है। खुर्शीद ने बुर्का, हिजाब और जिलबाब के चित्र दिखाकर उनका अंतर बताया। उन्होंने कहा कि संस्कृति महत्वपूर्ण है क्योंकि संस्कृति पहचान की ओर ले जाती है। ड्रेस कोड का मतलब यह नहीं है कि मैं इसके अलावा कुछ भी नहीं पहन सकता जो मेरी संस्कृति या धर्म के लिए महत्वपूर्ण हो।

 

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...