11.5 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्य'दूसरा जिन्ना बनना चाहते हैं ओवैसी', गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार- तेजस्वी...

‘दूसरा जिन्ना बनना चाहते हैं ओवैसी’, गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार- तेजस्वी पर भी बोला हमला

Published on

बेगूसराय

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर हमला बोला है। बेगूसराय पहुंचे गिरिराज सिंह से जब तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि गांव में एक कहावत है, हाथ से ताली बजती है लेकिन जब तबला सामने आता है तो बोली बंद हो जाती है। तेजस्वी यादव ने 10 लाख नौकरी देने की बात कही थी, जैसे ही शपथ ली अब वह मुकर रहे हैं। लेकिन वे जो बोले हैं, उससे छुटकारा नहीं मिलेगा। अगर नौकरी नहीं दे सकते हैं तो कह दीजिए। वहीं नीतीश कुमार के ‘पिएगा वह मरेगा’ पर गिरिराज ने सीएम को ऐसी बात शोभा नहीं देती है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एक संवेदनशील व्यक्ति हैं। उनके मुंह से ऐसी बात शोभा नहीं देती है। नीतीश कुमार देखें कि आखिर यह शराब अवैध रूप से कहां से और कैसे आ रहा है। यह सरकारी विफलता है। नीतीश की जिम्मेदारी है कि अगर कानून बनाया है तो उसे जमीन पर लागू करें।

ओवैसी जिन्ना का दूसरा रूप
दरअसल असदुद्दीन ओवैसी ने भारत की आजादी में मुसलमानों की भागीदारी का नाम नहीं लेने का आरोप भाजपा पर लगाया था। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार करते हुए कहा, ‘ओवैसी के मन में सदा से घृणा रही है, उन्होंने घृणा ही फैलाने का काम किया है। इनका तो कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उनका भाई कहता है कि ’20 मिनट पुलिस हट जाए तो यहां के हिंदुओं को बता देंगे’, हम लोगों ने कब कहा कि आजादी में मुसलमानों की भागीदारी नहीं है।’

ओवैसी दूसरा जिन्ना बनना चाहते हैं: गिरिराज
गिरिराज ने कहा कि ‘आजादी की लड़ाई 1857 से शुरू हुई। जिन्ना के नेतृत्व में 1906 में मुस्लिम लीग का गठन हुआ था। जिन्ना के साथ जो बड़े नेता थे, वह देश को तोड़ने की साजिश 1906 से कर रहे थे। इसका परिणाम 1947 में जिन्ना के नेतृत्व में सामने आया। यह (ओवैसी) दूसरे जिन्ना बनना चाहते हैं। नसीहत देना है तो पाकिस्तान को दो, बांग्लादेश को दो। भारत से हिंदू इन देशों में गए थे, वह बचे नहीं है। भारत का दिल देखें। यहां सनातन धर्म का सिद्धांत है- सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया है। आज पाकिस्तान में एक पर्सेंट हिंदू बचा है, कहां चला गया। ओवैसी साहब इसकी चिंता नहीं करेंगे। आप पूछेंगे नहीं कि आखिर वहां के हिंदुओं के साथ क्या हुआ। हिंदू या तो भाग गए या धर्म परिवर्तन कर लिया।

‘मुसलमानों को भड़काने का काम करते हैं ओवैसी, जैसे जिन्ना ने किया था’
ओवैसी पर हमला बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि उन्हीं हिंदुओं के लिए भारत सरकार कानून बनाता है तो ओवैसी सीएए का विरोध करते हैं। ओवैसी भारत के मुसलमानों को भड़काने का काम करते हैं, जैसे जिन्ना ने किया था। भारत के सब लोगों को आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का अधिकार है।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...