9.7 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्य350 करोड़ की हेरोइन के साथ पकड़ी गई पाकिस्तानी नाव, गुजरात ATS...

350 करोड़ की हेरोइन के साथ पकड़ी गई पाकिस्तानी नाव, गुजरात ATS के साथ ICG को बड़ी सफलता

Published on

अहमदाबाद

गुजरात एटीएस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में भारतीय तटरक्षक (ICG) को बड़ी कामयाबी मिली है। शनिवार तड़के जॉइंट ऑपरेशन में अल साकर नाम की पाकिस्तानी नाव को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास कब्जे में लेकर 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पाकिस्तानी नाव से 50 किलो हेरोइन बरामद की गई जिसकी बाजार में कुल कीमत 350 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। इसे आगे की जांच के लिए राज्य के जखाऊ बंदरगाह लाया जा रहा है।

भारतीय तटरक्षक के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें पाकिस्तानी नाव की सूचना मिली थी। इसके बाद शनिवार सुबह एक पाकिस्तानी नाव अल साकर में सवार 6 लोगों और 350 करोड़ रुपये की कीमत की हेरोइन के साथ पकड़ा गया।

एक साल में यह छठा ऑपरेशन
आईसीजी की ओर से एटीएस के साथ चलाए जा रहे पिछले एक साल में यह छठा ऑपरेशन है। यह एक महीने में भी कम समय में दूसरी घटना है। इससे पहले 14 सितंबर को एक पाकिस्तानी नाव से लगभग 200 करोड़ रुपये की 40 किलो हेरोइन पकड़ी गई थी।

ड्रग्स से लदी पाकिस्तानी नाव को भारतीय जल सीमा क्षेत्र के 6 मील अंदर से पकड़ा गया था। आईसीजी और गुजरात एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में यह पाकिस्तानी नाव पकड़ी गई थी। इसके अलावा नौका चालक दल के सदस्य 6 पाकिस्तानी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया था।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...