19.7 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराज्यराजस्थान में एक साथ होंगे पंचायत चुनाव, दिया कुमारी के बजट ऐलान...

राजस्थान में एक साथ होंगे पंचायत चुनाव, दिया कुमारी के बजट ऐलान की जानिए 15 मोटी-मोटी बड़ी बातें

Published on

जयपुर

भजनलाल सरकार की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को पहला पूर्ण कालिक बजट पेश किया। बजट पेश करते समय विपक्ष ने काफी हंगामा किया। बजट को लेकर वित्त मंत्री का दावा है कि इस बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। बजट को सभी वर्गों को साधते हुए तैयार किया गया है। इस दौरान वित्त मंत्री ने करीब 2 घंटे 50 मिनट तक बजट भाषण पढ़ा। वित्तमंत्री के अनुसार महिला सशक्तिकरण, कृषि, चिकित्सा, रोजगार, शिक्षा समेत कई विषयों को लेकर इस बजट में केंद्रित किया है। इस रिपोर्ट के जरिए जानते हैं कि भजनलाल सरकार के पहले बजट में क्या 15 महत्वपूर्ण घोषणाएं रही।

शिक्षा, चिकित्सा, महिला सशक्तिकरण समेत कई विषयों पर केंद्रित रहा बजट
वित्त मंत्री दिया कुमारी की ओर से पेश किए गए बजट में दावा किया गया कि बजट में महिलाओं, बेरोजगारों, कृषि, चिकित्सा, शिक्षा समेत तमाम वर्गों का ध्यान रखते हुए बजट बनाया गया है। किसानों को बड़ी राहत देते हुए 5 लाख लोगों को ब्याज मुक्त ऋण देने की घोषणा की गई। इस दौरान ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। इसको लेकर सरकार गोवर्धन परियोजना की शुरुआत करेगी। वहीं शिक्षा को लेकर भी वित्त मंत्री ने प्रदेश में 20 आईटीआई कॉलेज खोलने की भी घोषणा की। इसी तरह सरकार ने नई नौकरियां, राज्य में ट्रॉमा हॉस्पिटल और महिला सशक्तिकरण को लेकर लखपति दीदी योजना और महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराने समेत कई महत्वपूर्ण घोषणा की हैं।

राजस्थान में ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ की थीम पर काम शुरू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ लागू करना चाहते हैं। प्रधानमंत्री का उद्देश्य एक साथ सभी चुनाव हो, इससे समय के साथ देश के धन की बचत हो। इसी को ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्री दिया कुमारी ने भी इस थीम पर पीएम मोदी के इस लक्ष्य को पूरा करने की शुरुआत की। अब राजस्थान में ‘वन स्टेट वन पंचायत राज चुनाव’ की घोषणा की है। इसके तहत अब राजस्थान में पंचायत राज के चुनाव एक साथ होंगे। इनमें जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायत के चुनाव शामिल होंगे।

भजनलाल सरकार के बजट की 15 महत्वपूर्ण घोषणाएं
1. राजस्थान में भी पंचायत चुनाव के लिए ‘वन स्टेट वन इलेक्शन’ का फार्मूला लागू।
2. प्रदेश में यातायात को लेकर 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण का ऐलान
3. जयपुर में भी बनेगा राजस्थान मंडपम।
4. प्रदेश में युवाओं के लिए पांच साल में चार लाख भर्तियां निकालने का ऐलान
5. युवाओं को आगे बढाने के लिए चयनित स्टार्टअप्स को 10 करोड़ तक की फंडिंग करने का ऐलान किया।
6. आमजन को राहत देते हुए CNG/PNG पर वैट दर 14.5% से कम करके 10% किए जाने की घोषणा
7. राजस्थान में भी काशी विश्वनाथ की तर्ज पर खाटूश्याम कॉरिडोर बनेगा।
8. सरकार की नई पहल में अब घायल को अस्पताल पहुंचाने पर 5 के बजाय 10 हजार रुपए का मिलेगा इनाम।
9. 8वीं, 10वीं और 12वीं स्कूली छात्रों को मिलेगा मुफ्त टैबलेट-इंटरनेट
10. सरकार ने दिव्यांगजनों को 2000 फ्री स्कूटी देने का ऐलान किया।
11. महिला के लिए 15 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का ऐलान
12. स्वतंत्रता सेनानियों को भी दी बड़ी सौगात, 50 की बजाय 60 हजार मासिक पेंशन देने का ऐलान।
13. ऑनलाइन गेमिंग, ई-कॉमर्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म आदि के लिए नवीन इंटीग्रेटेड प्रणाली विकसित की जाएगी।
14. आमजन को स्टाम्प ड्यूटी की मांग के प्रकरणों में ब्याज एवं पेनल्टी की शत प्रतिशत छूट दी जाएगी।
15. किसानों को बड़ी राहत देते हुए 1,45,000 कृषि कनेक्शन देने की घोषणा

Latest articles

हाउसिंग बोर्ड और निगम की नाक के नीचे बिल्डरों की मनमानी, अयोध्या बाईपास सेक्टर-जे में खाली जमीन को बनाया ‘सीवेज का तालाब’

भोपाल। राजधानी के अयोध्या बाईपास स्थित भोपाल हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर-जे में बोर्ड और...

स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल हो भोपाल विलीनीकरण का संघर्ष : मालती राय

भोपाल। राजधानी में 'भोपाल गौरव दिवस' यानी भोपाल की आजादी का जश्न भोपाल गेट...

जीतू पटवारी पर बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बरखेड़ा पठानी में मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ

भोपाल। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में...

राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला का निधन, रीवा में होंगे अंतिम संस्कार के कार्यक्रम

भोपाल। भेल हेम्टू इंटक के अध्यक्ष राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला...

More like this

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...