11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्ययूपी कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड बनीं पंखुरी पाठक, 2024 चुनाव से...

यूपी कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड बनीं पंखुरी पाठक, 2024 चुनाव से पहले मिली बड़ी जिम्मेदारी

Published on

लखनऊ

कांग्रेस में शीर्ष नेतृत्व को लेकर आंतरिक चुनाव की सुगबुगाहट चल रही है। इस बीच पार्टी की उत्तर प्रदेश ईकाई ने पंखुरी पाठक को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पाठक को उत्तर प्रदेश में पार्टी के सोशल मीडिया विभाग का चेयरपर्सन बनाया है। उनके साथ तीन अन्य कार्यकर्ताओं दानिश आजम वारसी, शुभम शुक्ला, शालिनी सिंह को वाइस चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। बता दें कि पंखुरी पाठक सपा से कांग्रेस में शामिल हुई थीं। उन्होंने साल 2022 में कांग्रेस के टिकट पर नोएडा से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन वह चुनाव हार गई थीं।

पंखुरी पाठक ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी साझा की है। उन्होंने ट्वीट किया है कि सोशल मीडिया चेयरपर्सन उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी देने के लिए कांग्रेस नेतृत्व, राहुल गांधी, प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी, जयराम रमेश और सुप्रिया श्रीनेत को बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने आगे लिखा कि आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश की। इससे पहले पंखुरी पाठक यूपीसीसी की सोशल मीडिया विंग की वाइस चेयरपर्सन थीं।

छात्र राजनीति से संसदीय राजनीति में आईं पंखुरी पाठक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से पढ़ाई की है। साल 2010 में उन्होंने वहां जॉइंट सेक्रेट्री का चुनाव जीता था। वह समाजवादी पार्टी की छात्र ईकाई से जुड़ी रहीं। अखिलेश यादव और डिंपल यादव से प्रभावित पंखुड़ी ने बाद में सपा जॉइन कर लिया था। कुछ विवादों के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी और कांग्रेस का दामन थाम लिया था। दिसंबर 2019 में उन्होंने सपा के नेता रहे अनिल यादव के साथ शादी कर ली थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...