9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यपटना: घर से बाहर निकली थी 4 साल की मासूम, बदमाशों ने...

पटना: घर से बाहर निकली थी 4 साल की मासूम, बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या

Published on

मनेर,

पटना के रुपसपुर स्थित रामजयपाल नगर में रात के अंधेरे में घर के बाहर निकली 4 वर्षीय बच्ची की किसी अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना बीती रात की बताई जा रही है. घटना के संबंध में मसौढ़ा, पालीगंज निवासी मृतका अनुष्का के पिता हरिओम कुमार ने रूपसपुर थाने में अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

दर्ज मामले में पीड़ित पिता ने बताया है कि वह एमआर का कार्य करते हैं और वह रामजयपाल नगर रोड नंबर 4 में मनोज सिंह के मकान में किरायेदार के रूप में रहते हैं. आईजीएमएस से अपना कार्य खत्म कर घर लौटे. उनके हाथ में दूध का पैकेट था. घर पहुंचने पर उनकी पत्नी दरवाजा खोली तो उसकी बेटी अनुष्का भी मौजूद थी. मैं दूध का पैकेट पत्नी को पकड़ाकर बाइक अंदर रखने लगा.

पत्नी भी दूध रखने अंदर चली गई और बेटी अनुष्का बाहर ही रह गई. तभी गोली चलने की तेज आवाज आई. हरिओम और पत्नी बाहर गये तो देखा की बेटी खून से लथपथ पड़ी हुई है. पत्नी व साली के साथ बच्ची को लेकर पास स्थित एक निजी अस्पताल भागे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. फिलहाल परिजन इस मामला मे कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं.

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि एक बच्ची को गोली मार दी गई है. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. बच्ची का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. जल्द हमलावर का पता चलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this