26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यपटना के मशहूर खान सर को पुलिस ने हिरासत में लिया, रात...

पटना के मशहूर खान सर को पुलिस ने हिरासत में लिया, रात के अंधेरे में कार्रवाई की वजह जानिए

Published on

पटना:

पटना में BPSC परीक्षा के नॉर्मलाइजेशन के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार शाम कोचिंग संचालक खान सर और छात्र नेता दिलीप को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सुबह से ही अभ्यर्थी नॉर्मलाइजेशन नीति के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके दौरान पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। खान सर प्रदर्शनकारियों के समर्थन में गर्दनीबाग धरनास्थल पर पहुंचे थे। प्रशासन ने जल्द ही प्रदर्शनकारियों को हटाने की बात कही है।

दरअसल बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को लेकर छात्रों में काफी आक्रोश है। वे इस नीति को हटाने की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह से ही पटना में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। लगभग चार घंटे तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक चलती रही। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा।

खान सर ने गर्दनीबाग धरनास्थल पर पहुंचकर अभ्यर्थियों का किया था समर्थन
इस घटना के बाद प्रदर्शनकारी गर्दनीबाग धरनास्थल पर जमा हो गए और अपना विरोध जारी रखा। प्रसिद्ध कोचिंग संचालक खान सर भी छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने गर्दनीबाग धरनास्थल पर पहुंचकर अभ्यर्थियों की मांगों का समर्थन किया। खान सर ने छात्रों से कहा कि वे उनके साथ हैं और उनका पूरा समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि नॉर्मलाइजेशन की नीति छात्रों के हित में नहीं है।

पटना पुलिस ने खान सर और छात्र नेता दिलीप को हिरासत में ले लिया
शाम को पटना पुलिस ने खान सर और छात्र नेता दिलीप को हिरासत में ले लिया। गर्दनीबाग थाना पुलिस उन्हें थाने ले गई। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि प्रदर्शनकारियों को जल्द ही धरनास्थल से हटा दिया जाएगा। इस घटना के बाद छात्रों में और अधिक रोष है। खान सर के समर्थन में कई छात्र सोशल मीडिया पर अपनी आवाज उठा रहे हैं।

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...