13.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यएडमिट कार्ड पर लगा दी राज्यपाल की फोटो, बिहार के LNM विवि...

एडमिट कार्ड पर लगा दी राज्यपाल की फोटो, बिहार के LNM विवि का मामला

Published on

दरभंगा

बिहार के दरभंगा में स्थित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय इन दिनों अपने काम से ज्यादा कारनामे को लेकर चर्चा में है। मामला कुछ यूं है कि विवि ने लापरवाही की हदें पार करते हुए राज्यपाल को ही परीक्षार्थी बना डाला। जी हां बिहार के महामहिम फागू चौहान की तस्वीर एक परीक्षार्थी के एडमिट कार्ड में छाप डाली है। राज्यपाल की फोटो ग्रेजुएशन थर्ड इयर के प्रवेश पत्र में लगाई गई है। यह एडमिट कार्ड अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। किरकिरी झेलने के बाद अब इस प्रकरण पर विवि की ओर से सफाई आई है। हालांकि दुख जताते हुए विवि के रजिस्ट्रार ने इसके गलती के पीछे साइबर कैफे और छात्रों की बदमाशी का अंदेशा जताया है।

बिहार के दरभंगा में ललित नारायण मिथिला विवि में ग्रेजुएशन थर्ड ईयर के लिए एक छात्र के एडमिट कार्ड पर राज्यपाल फागू चौहान की फोटो जारी होने के बाद मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस तरह की घोर लापरवाही पर विवि की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। वायरल हो रहे एडमिट कार्ड की पुष्टि खुद यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉक्टर मुश्ताक अहमद ने भी की है। प्रवेश पत्र पर महामहिम की तस्वीर चिपकाए जाने पर रजिस्ट्रार ने आश्चर्य जताया।

छात्रों और साइबर कैफे के सिर फोड़ा ठीकरा
हालांकि विश्वविद्यालय की गलती स्वीकार करते हुए रजिस्ट्रार ने इसके लिए छात्रों और साइबर कैफे पर गलती का ठीकरा फोड़ा है। आरोप लगाया और कहा कि पूरा फॉर्म छात्रों द्वारा ही भरा जाता है, ऐसे में ऐसी स्थिति पैदा करना छात्रों का काम है या यह अक्सर साइबर कैफे के लोगों की बदमाशी के कारण भी होता है, ताकि विश्वविद्यालय को बदनाम किया जाए।

इन्क्वायरी के साथ ऐक्शन भी होगा
साथ ही रजिस्ट्रार ने यह भी स्वीकार किया कि इसमें विश्वविद्यालय की भी गलती है और परामर्श के बाद निर्णय लिया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी गलती न हो। उन्होंने बताया कि छात्र लाखों में हैं, ऐसे में सभी की तस्वीर को ध्यान से देखना और पहचानना संभव नहीं है। टेक्नोलॉजी के जरिए एक साथ लाखों एडमिट कार्ड अपलोड किए जाते हैं, जिसमें कभी-कभी ऐसी खामियां आ जाती हैं। इस मामले में उन्होंने बताया कि जिस छात्र के प्रवेश पत्र पर महामहिम की तस्वीर मिली है, उस छात्र को नोटिस भेजकर बुलाया जाएगा और पूछताछ की जाएगी। जो भी गलती करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Latest articles

फिर आया बम धमकी वाला ई-मेल, एमपी नगर में मचा हड़कंप; जांच में निकला फर्जी

भोपाल राजधानी में सरकारी दफ्तरों को धमकी भरे ई-मेल मिलने का सिलसिला थमने का नाम...

मोबाइल चोरी के शक में युवक की हत्या, 15 दिन बाद इलाज के दौरान मौत

भोपाल अशोकागार्डन थाना क्षेत्र के कैलाश नगर सेमरा में मोबाइल चोरी के शक में हुए...

हमीदिया की इमरजेंसी में फायरिंग करने वाला जलगांव से गिरफ्तार

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी में गोली चलाकर दहशत फैलाने वाले शातिर बदमाश शादाब कुरैशी...

घरेलू गैस की किल्लत थमी, पर कमर्शियल सिलेंडरों के लिए मची मरामारी

भोपाल राजधानी में घरेलू गैस सिलेंडरों की किल्लत पर काफी हद तक अंकुश लग गया...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...