17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालफिर आया बम धमकी वाला ई-मेल, एमपी नगर में मचा हड़कंप; जांच...

फिर आया बम धमकी वाला ई-मेल, एमपी नगर में मचा हड़कंप; जांच में निकला फर्जी

Published on

भोपाल

राजधानी में सरकारी दफ्तरों को धमकी भरे ई-मेल मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला एमपी नगर स्थित नापतौल विभाग के कार्यालय का है, जिसे एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी दी गई। मंगलवार को आए इस ई-मेल में सनसनीखेज दावा किया गया कि कार्यालय में ड्रोन के जरिए चार छोटे आरडीएक्स  बम लगाए गए हैं, जो दोपहर 2 बजे फटेंगे। मेल में सुरक्षा की दृष्टि से सभी कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकालने की चेतावनी भी दी गई थी। सूचना मिलते ही एमपी नगर थाना पुलिस और बम स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की सघन तलाशी ली, हालांकि जांच के बाद यह धमकी फर्जी निकली।

Read Also: दृष्टिबाधित बच्चों की मदद को आगे आया बीएचईएल लेडीज क्लब, खाद्य सामग्री की भेंट

एमपी नगर थाना प्रभारी जय हिंद शर्मा ने बताया कि ई-मेल की सूचना के बाद सुरक्षा के लिहाज से कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर कर दिया गया था और पूरी सर्चिंग कराई गई, लेकिन मौके पर कोई भी संदिग्ध वस्तु प्राप्त नहीं हुई। गौरतलब है कि इसी कार्यालय में एक दिन पहले भी इसी तरह का एक ई-मेल आया था, जिसमें पुलिस की तलाशी तकनीकों की ‘परीक्षा’ लेने की बात कही गई थी। पुलिस अब इन धमकी भरे संदेशों को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी जांच कर रही है। साइबर सेल की मदद से ई-मेल भेजने वाले के आईपी एड्रेस और पहचान को सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि इस तरह की अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्व को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...