8.4 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यPM मोदी ने 'बड़बोले' भाजपाइओ को दिया कड़ा संदेश, वडोदरा रोड शो...

PM मोदी ने ‘बड़बोले’ भाजपाइओ को दिया कड़ा संदेश, वडोदरा रोड शो में कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार से क्या बोले?

Published on

अहमदाबाद/वडोदरा

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार गुजरात दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में रोड शो के दौरान पार्टी के बड़बोले नेताओं को कड़ा संदेश दिया। पीएम मोदी ने वडोदरा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए रखे गए रोड शो में लोगों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पीएम मोदी ने रोड शो के दौरान दूसरी स्टेज पर खड़े भारतीय सेना में कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार से अभिनंदन स्वीकार किया। पीएम मोदी ने वडोदरा में हुए ऐतिहासिक स्वागत के बाद एक्स पर ‘थैंक्यू वडोदरा’ लिखकर आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी के वडोदरा दौरे से पहले रात में आंधी और बारिश में तैयारियों को काफी नुकसान पहुंचा था लेकिन पीएम मोदी के आगमन से पहले वडोदरा नगर निगम ने सबकुछ दुरस्त कर लिया।

रोड शो में रुके पीएम मोदी
पीएम मोदी की गाड़ी स्टेज नंबर दो पर रुकी तो सोफियाकुरैशी के परिवार ने गुलाब की पंखुडियां उछालकर पीएम मोदी का स्वागत किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने गुजराती में पूछ केम छो? (कैसे हैं?) मजा मा (आनंद में)। पीएम मोदी के पूछने पर सोफिया कुरैशी के माता-पिता ने पीएम मोदी का अभिवादन किया तो वहीं भाई माेहम्मद संजय कुरैशी ने झुककर सलाम किया। जुड़वां बहन शाइना सुन्सारा भी प्रसन्न दिखीं। शाइना ने पीएम मोदी की तरफ गुलाब की पंखुड़ियां उछालकर खुशी जाहिर की। सोफिया कुरैशी के पिता और उनके दादा भी सेना मे थे। ऐसे में सोफिया के परिवार की तीन पीढ़ियां देश की सुरक्षा के लिए कार्यरत हैं।

पीएम मोदी ने बढ़ाया हौसला
सोफिया कुरैशी के परिवार के द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया जाने के बाद पीएम मोदी “थम्स अप” करके परिवार का उत्साह बढ़ा दिया। इसके बाद पीएम मोदी का काफिला आगे बढ़ गया। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद 6-7 मई की रात को पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। इसके बाद सात मई को भारतीय सेना के पराक्रम को सोफिया कुरैशी ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ दुनिया के समाने रखा था। इसके बाद पूरी दुनिया में सोफिया कुरैशी की चर्चा होने लगी थी, हालांकि मध्य प्रदेश के मंत्री और बीजेपी नेता विजय शाह ने गंदी टिप्पणी करके पार्टी को असहज कर दिया था।

क्या बोली सोफिया की जुड़वां बहन?
पीएम मोदी का स्वागत करने के बाद सोफिया कुरैशी की बहन शाइना सुन्सारा ने कहा है कि सोफिया अब मिसाल बन गई है, सिर्फ मेरी नहीं, पूरे देश की बहन है। सुन्सारा ने कहा कि मैं खुद एक महिला हूं। मैं इस बात को महसूस कर सकती हूं कि पीएम मोदी ने महिलाओं को कितना ऊपर उठा दिया है। सोफिया कुरैशी मेरी जुड़वां बहन है। ये बहुत प्रोत्साहन करने वाली बात है। अब सोफिया सिर्फ मेरी बहन नहीं है वह पूरे देश की बहन है।

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...