18.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यसाधुओं की पिटाई के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार

साधुओं की पिटाई के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार

Published on

मुंबई।

महाराष्ट्र के सांगली में साधुओं की पिटाई के मामले ने स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई की है। पिटाई के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि बच्चा चोर होने के संदेह में भीड़ ने चार साधुओं पर कथित रूप से हमला कर दिया था। हालांकि, साधुओं ने वीडियो वायरल होने के बाद भी इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

घटना जाट तहसील के लवंगा गांव में उस समय हुई, जब उत्तर प्रदेश के रहने वाले चार लोग एक कार में कर्नाटक के बीजापुर से पंढरपुर शहर की ओर जा रहे थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ये लोग सोमवार को गांव के एक मंदिर में रुके थे और मंगलवार को यात्रा शुरू करते समय उन्होंने एक लड़के से रास्ता पूछा, जिससे कुछ स्थानीय लोगों को संदेह हुआ कि वे बच्चों का अपहरण करने वाले आपराधिक गिरोह का हिस्सा हैं।

अधिकारी के मुताबिक, “दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते बढ़ गई और स्थानीय लोगों ने साधुओं को कथित तौर पर लाठियों से पीट दिया।” अधिकारी ने कहा कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पाया कि साधु उत्तर प्रदेश के एक अखाड़े के सदस्य हैं।

 

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...