10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यबदायूं में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म वाले को पुलिस ने...

बदायूं में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म वाले को पुलिस ने मारी गोली, मुठभेड़ के दौरान आरोपी गिरफ्तार

Published on

बदायूं:

यूपी के बदायूं में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी वीरेश यादव पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। वहीं एक पुलिस कांस्टेबल को गोली लगी है। घायल आरोपी और पुलिस कर्मी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। आरोपी पुलिस के भय से पीत वस्त्र धारण कर जंगल में बचते-बचाते घूम रहा था।

कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव मौसमपुर के रहने वाले आरोपी वीरेश यादव (40 वर्ष) को शनिवार शाम के समय पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान जंगल से पकड़ लिया। सीओ शक्ति सिंह ने बताया कि आरोपी आठ वर्षीय से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था।

सूचना मिली कि गांव मौसमपुर का रहने वाला दुष्कर्म का आरोपी वीरेश पुत्र दरियाव सिंह यादव खिरिया बाकरपुर के जंगल में छुपा है। सूचना पर कोतवाल कादरचौक पुलिस बल के साथ दो अलग-अलग टीमें बनाकर जंगल में पहुंच गए। इसके बाद आरोपी वीरेश को ललकार कहा कि अपने आपको पुलिस के हवाले कर दे। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए उसे दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान सिपाही मोहित गोली लगने से घायल हो गया। वहीं आरोपी वीरेश के दहिने पैर में गोली लगी है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने गुनाह किया कबूल
पुलिस पूछताछ में आरोपी वीरेश ने बताया कि 14 जून को उसने आठ वर्षीय बच्ची को भुंटा का लालच देते हुए बहला-फुसलाकर खेत में ले जाकर दुराचार की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद से आरोपी जंगल में छुपते-छुपाते घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तंमचा और कारतूस भी बरामद किया है।

सीएम योगी तक पहुंचा था मामला
बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के एक गांव में हुई आठ वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म की वारदात का मामला मुख्यमंत्री के दरवार तक पहुंचा था। आरोपी वीरेश के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बदायूं की पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य भी बीते दो दिनों पूर्व सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलीं थीं और सीएम योगी ने उन्हें प्रभावी कार्रवाई का अश्वासन दिया था। शनिवार को बदायूं लोकसभा सीट पर भाजपा से प्रत्याशी रहे दुर्विजय सिंह शाक्य भी पीड़ित परिजनों से मिले और हर संभव मदद का अश्वासन दिया। इसके कुछ देर बाद ही आरोपी मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया गया।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this