13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यक्रिकेट के पिच पर राजनीति की नूरा कुश्ती! कैबिनेट मंत्री के बेटे...

क्रिकेट के पिच पर राजनीति की नूरा कुश्ती! कैबिनेट मंत्री के बेटे और भाजपा विधायक में तलवारें खींच गई

Published on

जयपुर

कहने को तो भाजपा एकजुट है लेकिन जब से प्रदेश में सरकार बनी है तब से राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के पिच पर भाजपा के ही नेता आमने सामने हैं। सरकार बदलने के बाद आरसीए के तत्कालीन अध्यक्ष वैभव गहलोत ने पद से इस्तीफा दे दिया था क्योंकि सरकार उन्हें हटाने की तैयारी कर चुकी थी। बाद में सरकार ने एडहॉक कमेटी का गठन किया और भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी को कमेटी का संयोजक बनाया गया। मुख्यमंत्री ने भले ही बिहाणी को संयोजक बना दिया लेकिन भाजपा के कई नेताओं को पसंद नहीं है। हाल ही में कमेटी के सदस्यों ने ही बिहाणी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एजीएम बुलाकर बिहाणी द्वारा लिए गए फैसलों को भी निरस्त कर दिया।

मंत्री के बेटे और भाजपा विधायक में ठनी
एडहॉक कमेटी को चुनाव कराए जाने थे लेकिन तीन बार कार्यकाल बढ़ाये जाने के बावजूद आरसीए के चुनाव नहीं कराए जा सके। जयदीप बिहाणी और जिला संघों के बीच कुश्ती चल रही है। कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह खींवसर पहले नागौर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष थे। हाल ही में वे जोधपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बन गए। एडहॉक कमेटी के संयोजक जयदीप बिहाणी ने जोधपुर जिला क्रिकेट संघ में हुए चुनावों को नियम विरुद्ध बताया है। साथ ही नोटिस जारी करने की बात भी कही जा रही है। उधर एडहॉक कमेटी ने पाली जिला क्रिकेट की मान्यता रद्द कर दी। ऐसे में कैबिनेट मंत्री के बेटे धनंजय और भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी के बीच तलवारें खींच गई।

गलत तरीके से चुनाव का आरोप
एडहॉक कमेटी के संयोजक जयदीप बिहाणी का कहना है कि जोधपुर जिले में गलत तरीके से चुनाव कराए गए हैं। धनंजय सिंह खींवसर नागौर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं। वहां से इस्तीफा नहीं देने के बावजूद उन्होंने जोधपुर जिला क्रिकेट का चुनाव लड़ लिया। आरसीए की एडहॉक कमेटी ने जब इस संबंध में जानकारी मांगी तो जिला क्रिकेट संघ ने जानकारी देने से इनकार कर दिया। बिहाणी का कहना है कि बार बार पत्र भेजकर रिमांडर दिए जाने के बावजूद कोई जवाब नहीं दिया गया। उधर एडहॉक कमेटी के चार सदस्यों ने भी बिहाणी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। धनंजय सिंह खींवसर, धर्मवीर सिंह, हरिचंद्र सिंह और रतन सिंह ने प्रस्ताव पारित करके बिहाणी द्वारा लिए गए सभी फैसलों को निरस्त करने का ऐलान किया है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...