15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यUP में बेचारे पति : पत्नी की प्रेमी के साथ Reel देख...

UP में बेचारे पति : पत्नी की प्रेमी के साथ Reel देख फूट-फूटकर रोया पति, चार बच्चों को लेकर फरार हुई थी महिला

Published on

लीगढ़,

अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला चार बच्चों को लेकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई और आगरा के ताजमहल पर रील बनाकर अपने पति को भेज दी. वीडियो को देखकर पति के होश उड़ गए और वो फूट-फूटकर रोने लगा.यह मामला मंगलवार का है, जब युवक अपनी मां के साथ शादी समारोह में गया था और पत्नी को घर पर छोड़ गया था. जब मां-बेटा वापस लौटे तो घर पर ताला लगा मिला. पड़ोसियों के पास रखी चाभी से ताला खोलने के बाद देखा कि महिला और बच्चे घर पर नहीं हैं.

चार बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ भागी महिला
परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में काफी तलाश की, लेकिन महिला और बच्चों का कोई पता नहीं चला. शुक्रवार को महिला की तरफ से आगरा के ताजमहल पर बनाए गए वीडियो पति के पास आए, जिसमें वह बच्चों के साथ प्रेमी के साथ घूमती नजर आ रही है.

पीड़ित पति शाकिर ने यह वीडियो अपनी मां को भी दिखाई, जिसके बाद दोनों थाना रोरावर पहुंचे और महिला के खिलाफ तहरीर दी. शिकायत में पति ने बताया कि महिला जाते समय घर से 60 हजार रुपये नगद और जेवरात भी ले गई है. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है. साथ ही आगरा पुलिस को भी इस घटना से अवगत करा दिया गया है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
शाकिर ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वह 15 अप्रैल को एक पारिवारिक शादी में अपनी मां के साथ गया था. जब वह लौटा तो घर में ताला लगा हुआ था. उसकी पत्नी अंजुम चार बच्चों के साथ गायब थी. काफी इधर-उधर ढूंढा लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला. इसके बाद 18 अप्रैल को स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई.

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...