0.6 C
London
Wednesday, January 14, 2026
Homeराज्यप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: 'राज्य स्तरीय किसान सम्मान समारोह' का आयोजन 24...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: ‘राज्य स्तरीय किसान सम्मान समारोह’ का आयोजन 24 फरवरी को

Published on

जयपुर।

शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी राजन विशाल की अध्यक्षता में पंत कृषि भवन के सभा कक्ष में ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ की 19 वीं किश्त जारी करने के उपलक्ष्य में 24 फरवरी को राज्य कृषि प्रबंध संस्थान, दुर्गापुरा, जयपुर में आयोजित किये जा रहे ‘राज्य स्तरीय किसान सम्मान समारोह’ की व्यवस्थाओं के क्रियान्वयन हेतु विभागीय अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई।

बैठक में ‘किसान सम्मान समारोह’ के आयोजन की तैयारियों को लेकर कृषि व सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई। शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी ने समारोह की तैयारियों हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों की प्रगति की समीक्षा की एवं दिये गये कार्यो को समय पर जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये।

राजन विशाल ने बताया कि समारोह को बहुपयोगी बनाने के लिए अतिरिक्त निदेशक कृषि विपणन विभाग श्री राजेन्द्र कुमार को वेन्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर, निमंत्रण पत्र प्रारूप एवं आमंत्रण की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं फार्मर मूवमेन्ट एवं पंजीकरण की जिम्मेदारी संयुक्त निदेशक उद्यान हिम्मत सिंह और संयुक्त निदेशक (कृषि विपणन) केसर सिंह को दी गई है। इसी तरह प्रदर्शनी कमेटी की जिम्मेदारी अतिरिक्त निदेशक उद्यान अतर सिंह मीणा व मीडिया कमेटी की जिम्मेदारी संयुक्त निदेशक कृषि (फसल बीमा) डॉ0 जगदेव सिंह को दी गई है।

बैठक में आयुक्त कृषि सुश्री चिन्मयी गोपाल, आयुक्त उद्यानिकी सुरेश कुमार ओला, अतिरिक्त निदेशक कृषि विपणन विभाग रविन्द्र कुमार शर्मा, मुख्य लेखाधिकारी कौशल्या सांस्कृत्य, निदेशक श्याम हीरेन्द्र कुमार शर्मा, अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) सुरेन्द्र सिंह शेखावत, अतिरिक्त निदेशक कृषि टीके जोशी सहित कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest articles

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड में मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

भोपाल |श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड ब्रांच में मकर संक्रांति, पोंगल एवं लोहड़ी...

मकर संक्रांति पर दादाजी धाम में होंगे धार्मिक व जनसेवा कार्यक्रम

भोपाल ।रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, पटेल नगर,...

भोपाल में शुरू हुई जल सुनवाई, सभी 85 वार्डों में सुनी गईं शिकायतें

भोपाल ।भोपाल में मंगलवार को पहली बार शहर के सभी 85 वार्डों में ‘जल...

सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल की मौत पर परिजनों को 1.45 करोड़ का मुआवजा

भोपाल ।भोपाल में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल शिवप्रसाद भिलाला की सड़क दुर्घटना में हुई...

More like this

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...

दूषित पेयजल से 21 मौतों के विरोध में इंदौर में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’, उमड़ा जनसैलाब

इंदौर।भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण 21 निर्दोष नागरिकों की मौत और हजारों...