11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यभाईयों का संपत्ति विवाद और भुगतान बच्चों का, जैसलमेर से सामने आया...

भाईयों का संपत्ति विवाद और भुगतान बच्चों का, जैसलमेर से सामने आया दिल दहलाने वाला ‘फैमिली कांड’

Published on

जोधपुर:

परमाणु नगरी पोकरण के फलसूंड क्षेत्र के बांधेवा गांव स्थित करणी नगर में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां पिता ने 6 माह के बेटे को टांके में डालकर मार डाला। वहीं पत्नी ने पति पर बच्चे की हत्या का मुकदमा दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है। प्रकरण में अनुसन्धान जारी है।

संपत्ति का विवाद झगड़े तक पहुंचा
दरअसल, बांधेवा के करणी नगर निवासी गोमदराम मेघवाल के 4 पुत्र है। बताया जा रहा है कि रविवार रात चैनाराम और उसके भाई खंगारराम के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जा रहा हैं संपत्ति पर खरीद- फरोख्त के मामले में खंगारराम चैनाराम से रुपयों की डिमांड कर रहा था। खंगारराम अपने भाई पर यह आरोप लगा रहा था कि उसने संपत्ति बेचने के बाद भी उसे उसके हिस्से के पैसे नहीं दिए। जबकि चैनाराम का कहना था वो उसे जमीन बेचने के बाद आई रकम में से खंगारराम के हिस्से के दस लाख रुपए उसे दे दिए। खंगारराम फिर तकाजा करने उसके घर आया तो दोनों भाईयों में और लेन-देन को लेकर बहस हो गई।

पुलिस ने चैनाराम को किया गिरफ्तार
इसी बहस से गुस्से में आए चैनाराम ने अपनी पत्नी की गोद में बैठे छह माह के बेटे महावीर और ढाई साल की बेटी डिंपल को उठाया और टांके में फेंक दिया। टांके के पानी में डूबने से बेटे महावीर की मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल बेटी डिंपल को पड़ोसियों और रिश्तेदारों की ओर से पोकरण अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। इस घटना के बाद पत्नी ने पति चैनाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने चैनाराम को गिरफ्तार में ले लिया है। अब इस प्रकरण में पुलिस पड़ताल कर रही है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this