24 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यराजस्थान SI भर्ती परीक्षा रद्द का प्रस्ताव, 800 से ज्यादा थानेदारों की...

राजस्थान SI भर्ती परीक्षा रद्द का प्रस्ताव, 800 से ज्यादा थानेदारों की पोस्टिंग पर लगी रोक

Published on

जयपुर,

राजस्थान सब इंस्पेक्टर परीक्षा 2021 को लेकर आंदोलन कर रहे हजारों युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. पेपर लीक के आरोपों के चलते राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने इस परीक्षा को रद्द करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा है. यह प्रस्ताव गृह मंत्रालय के माध्यम से भेजा गया है, जिसके मुखिया खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हैं.

हालांकि, इस पर फैसला फिलहाल टल गया है. आज (गुरुवार) को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगने की उम्मीद थी, लेकिन बैठक स्थगित कर दी गई. ग्रामीण विकास और कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बताया कि उन्हें जानकारी दी गई है कि परीक्षा को रद्द कर दोबारा आयोजित करने का प्रस्ताव भेजा गया है. इस प्रस्ताव की एक प्रति उन्हें भी सौंपी गई है.

इस प्रस्ताव में सुझाव दिया गया है कि परीक्षा रद्द कर सफल अभ्यर्थियों की फिर से परीक्षा ली जाए. लेकिन इस बीच, आंदोलनरत अभ्यर्थियों ने इस मामले को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. हाईकोर्ट ने सरकार को आदेश दिया है कि सफल अभ्यर्थियों को पोस्टिंग न दी जाए.

फिलहाल, 850 थानेदार पुलिस प्रशिक्षण अकादमी से ट्रेनिंग पूरी कर पोस्टिंग का इंतजार कर रहे हैं. इनमें से 50 थानेदारों को एसओजी ने पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया था, जिनमें से 26 जमानत पर रिहा हो चुके हैं.

राजस्थान पुलिस ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि कोर्ट से बरी होने के बाद आरोपी थानेदार अपनी पोस्टिंग न पा सकें. परीक्षा रद्द करने का अंतिम फैसला कैबिनेट के स्तर पर ही लिया जाएगा, क्योंकि 800 से ज्यादा उम्मीदवार ट्रेनिंग ले चुके हैं और राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) इसे रद्द नहीं कर सकता.

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...