19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यजनसम्पर्क आयुक्त सुनील शर्मा हुए सेवानिवृत्त, सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी...

जनसम्पर्क आयुक्त सुनील शर्मा हुए सेवानिवृत्त, सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई

Published on

जयपुर।

सूचना एवं जन संपर्क विभाग के आयुक्त सुनील शर्मा बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। शर्मा ने अपने उत्कृष्ट सेवा काल में जन संपर्क व्यवस्था को प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।डीआईपीआर मुख्यालय में आयोजित विदाई कार्यक्रम में सुनील शर्मा ने अपने राजकीय कार्य के अनुभवों को साझा करते हुए सभी का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कानून की व्याख्या सरलतम तरीके से कर पात्रों को समय पर लाभान्वित करना, बिना पक्षपात कार्य कर सभी का विश्वास जीतना ही अच्छे प्रशासक की निशानी है। उन्होंने इन पलों को यादगार बनाने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यदक्षता की प्रशंसा करते हुए उनका धन्यवाद दिया।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक अरविंद सारस्वत ने कहा कि शर्मा ने विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। ऐसी शख्सियत के सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में मौजूद रहना हम सभी को गौरवान्वित करता है। उन्होंने कहा कि शर्मा ब्यूरोक्रसी के लाइट हाउस हैं जिससे विभाग के सभी अधिकारी —कर्मचारी प्रेरित और मार्गदर्शित होते है।

सेवानिवृत्ति कार्यक्रम के दौरान जन संपर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक राजेश व्यास ने कहा कि शर्मा ने विभिन्न विभागों में रहते हुए कुशलतापूर्वक कार्य किया। शर्मा को विभागीय कार्मिकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के साथ उनके मधुर संबंध एवं कार्य के प्रति समर्पण के लिए सदैव याद किया जाएगा। व्यास ने कहा कि उनके नेतृत्व में विभाग द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाई गई। पेंशन विभाग के निदेशक देशराज ने बताया कि वर्ष 1994 में शर्मा और उनका एक साथ आरएएस परीक्षा के माध्यम से राज्य सेवा में चयन हुआ। शर्मा जहां भी, जिस भी पद पर रहे, उस बैच और हम सभी का सम्मान अपनी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से बढ़ाते रहे।जनसम्पर्क विभाग के वित्तीय सलाहकार वीरेन्द्र सिंह ने शर्मा के व्यक्तिगत और सार्वजनिक जीवन को सभी के लिए प्रेरणादायी बताते हुए उम्मीद जताई कि वे हम सभी का आगे भी मार्गदर्शन करते रहेंगे।

विभागीय कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष गोपाल स्वरूप पाठक ने शर्मा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा उनके सुखद भविष्य की ईश्वर से प्रार्थना की। जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती सपना शाह ने कहा कि शर्मा ने हम पर विश्वास जताकर हमें सदैव आत्मविश्वास से भरे रखा। कार्यक्रम में अतिरिक्त निदेशक सुनर्बदा इन्दौरिया, संयुक्त निदेशक मनमोहन हर्ष, रजनीश शर्मा और सुक्षिप्रा भटनागर, उप निदेशक डॉ. लीलाधर, ओटाराम और अजय कुमार, सहायक निदेशक श्रीमती कविता जोशी और श्रीमती प्रियंका अग्रवाल, आयुक्त महोदय के निजी सचिव रवि पारीक, गिरीश जैन, कर्मचारी नेता कुलदीप शर्मा व अन्य अधिकारी—कर्मचारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शर्मा ब्यूरोक्रेसी में अपनी सौम्य छवि के लिए विख्यात रहे। कठिन से कठिन टास्क को टीम भावना से सहज में हल करना और इसका श्रेय न लेना उनकी विशेषता रही।विभाग की ओर से शर्मा को उनके योगदान के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...