12.3 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यपुणे: बस एक धमाका, और 6 सेकेंड में ढह जाएगा चांदनी चौक...

पुणे: बस एक धमाका, और 6 सेकेंड में ढह जाएगा चांदनी चौक ब्रिज

Published on

पुणे,

महाराष्ट्र के पुणे में चांदनी चौक ब्रिज आज मध्यरात्रि में महज 6 सेकेंड में जमींदोज हो जाएगा. इसे धराशायी करने का काम वही कंपनी करने जा रही है जिसने हाल में नोएडा के ट्विन टावर को ध्वस्त किया था. पुणे के जिला कलेक्टर राजेश देशमुख ने घोषणा की है कि 1 अक्टूबर और 2 अक्टूबर की मध्यरात्रि में इस पुल को गिरा दिया जाएगा. एहतियात बरतते हुए पुलिस ने चांदनी चौक ब्रिज के आसपास के इलाके में धारा-144 भी लगा दी है.

1300 छेद कर पुल में भरा बारूद
Noida Twin Tower गिराने का काम एडिफाइस कंपनी ने किया था. वाटरफॉल टेक्नीक से दो बहुमंजिला इमारत को महज 9 सेकेंड में जमींदोज करने वाली ये कंपनी पुणे के चांदनी चौक ब्रिज को भी गिराने जा रही है. इसके लिए कंपनी ने 1300 छेद करके लिक्विड बारुद भरा है. ब्रिज से 200 मीटर दूर एक डेटोनेटर से इस बारूद में करेंट पास किया जाएगा और देखते ही देखते ये ब्रिज सिर्फ 6 सेकेंड में ढह जाएगा.

कल सुबह 8 बजे तक एंट्री बैन
इस पुल के आसपास 200 मीटर के क्षेत्र में जहां जाना वर्जित कर दिया गया है. वहीं पुलिस ने रात 11 बजे से पहले इस ब्रिज के आसपास की सड़क को खाली कराना भी शुरू कर दिया था. इस ब्रिज के आसपास वाली रोड पर कल सुबह 8 बजे तक आवागमन बंद रहेगा. चांदनी चौक ब्रिज को गिराने की सारी तैयारियां हो चुकी हैं. पुल को ढहाने के लिए 6,500 मीटर चैनल लिंक, 7,500 वर्ग मीटर जियोटैक्सटाइल, 500 सैंड बैग और 800 वर्ग मीटर रबड़ मैट का इस्तेमाल किया गया है.

चंद घंटों में साफ होगा मलबा
पुल को ढहाने के बाद जल्द से जल्द मलबा हटा लिया जाएगा. ताकि सुबह के बाद ट्रैफिक को दोबारा खोला जा सके. एडिफाइस कंपनी के चिराग छेड़ा का कहना है कि इसमें 5 से 8 घंटे लगेंगे. कंपनी ने 16 जेसीबी मशीन, 8 फोकलैंड मशीन औ 30 हेवी ट्रक लगाए हैं. वहीं 250 से ज्यादा मजदूर भी मलबा हटाने का काम करेंगे.

पुल की वजह से लगता है जाम
चांदनी चौक ब्रिज के पास से रोजाना 3 लाख वाहन गुजरते हैं. पुल के नीचे सड़क संकरी होने की वजह से रोजाना पीक आवर्स में भयानक जाम लगता है. पुणे ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी राहुल श्रीराम का कहना है कि पुल ढहाने और मलबा हटाने के बाद यहां सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू होगा. ये 3 से 6 लेन जितनी चौड़ी सड़क हो जाएगी. इस तरह यहां जाम को खत्म करने में 15 दिन और लग सकते हैं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी इस ब्रिज के आसपास लगने वाले जाम को लेकर चिंता जता चुके हैं.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...