26.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeराज्यपंजाब के सीएम भगवंत मान की माता हरपाल कौर ने संभाला मोर्चा;...

पंजाब के सीएम भगवंत मान की माता हरपाल कौर ने संभाला मोर्चा; मानसा नगर कौंसिल चुनाव में आप उम्मीदवारों के लिए मांगा वोट

Published on

पंजाब। नगर कौंसिल चुनावों को लेकर पंजाब में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गज अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसी चुनावी गहमा-गहमी के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान की माता हरपाल कौर ने भी मोर्चा संभाल लिया है।

उन्होंने सोमवार को मानसा में आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवारों के पक्ष में धुआंधार चुनाव प्रचार किया और मतदाताओं से ‘आप’ प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने की अपील की, ताकि मानसा शहर के विकास कार्यों को और तेज गति दी जा सके। चुनाव प्रचार के दौरान जनसभाओं को संबोधित करते हुए हरपाल कौर ने महिलाओं के कल्याण से जुड़ी गारंटियों पर खुलकर बात की। उन्होंने बेहद घरेलू अंदाज में एक दिलचस्प वाकया साझा करते हुए कहा- “मैंने अपने बेटे (मुख्यमंत्री भगवंत मान) से साफ कह दिया था कि पहले महिलाओं को 1000 और 1500 रुपये देने वाला जो वादा चुनाव में किया गया था, उसे पूरा करो, उसके बाद ही मैं जनता के बीच वोट मांगने जाऊंगी। आज मुझे खुशी है कि उसने अपनी मां की बात रखते हुए यह वादा भी पूरा कर दिया है।”

हरपाल कौर ने महिलाओं के बीच मिल रहे भारी जनसमर्थन का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व के चुनावों और आज के माहौल में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि प्रचार के दौरान खुद महिलाओं ने उनसे कहा है कि साल 2022 के विधानसभा चुनावों के वक्त तो आम आदमी पार्टी को वोट मांगने के लिए हाथ जोड़ने पड़े थे, लेकिन सरकार के काम और वादों के पूरा होने के बाद अब साल 2027 के अगले चुनावों में उन्हें वोट के लिए हाथ जोड़ने की कतई जरूरत नहीं पड़ेगी, जनता खुद काम देखकर वोट देगी।

गौरतबल है कि मानसा के स्थानीय निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री की माता के खुद जमीन पर उतरने से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दलों ने भी अपनी घेराबंदी तेज कर दी है।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this