12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeराज्यपाकिस्तानी जासूसी में अरेस्ट यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से दोस्ती, जांच के घेरे...

पाकिस्तानी जासूसी में अरेस्ट यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से दोस्ती, जांच के घेरे में पुरी की प्रियंका सेनापति

Published on

पुरी

ओडिशा की पुरी की रहने वाली यूट्यूबर प्रियंका सेनापति हाल ही में पाकिस्तान के लिए कथित तौर पर जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से दोस्ती के चलते पुलिस जांच के दायरे में आ गई हैं। पुलिस दोनों के रिश्तों की गहराई और किसी प्रकार की संलिप्तता की जांच कर रही है। पुरी शहर के डीएसपी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने प्रियंका के घर पर छापेमारी की और तलाशी ली। इस टीम में टाउन थाने के आईआईसी गोकुल रंजन दास और सिंहद्वार थाने की आईआईसी श्वेतपद्मा दास भी शामिल थीं।

प्रियंका और ज्योति के बीच थी दोस्ती
सूत्रों के अनुसार, प्रियंका और ज्योति के बीच दोस्ती थी और सोशल मीडिया पर दोनों की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। पहलगाम में शूट किए गए उनके वीडियो भी इंटरनेट पर चर्चा में हैं। प्रियंका के पिता राजकिशोर सेनापति ने मीडिया को बताया कि उनकी बेटी और ज्योति के बीच मित्रता थी। इसके साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह जांच में पुलिस का पूरी तरह से सहयोग करेंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रियंका ने पाकिस्तान के करतारपुर का दौरा वैध वीजा पर किया था।

प्रियंका सेनापति ने क्या कहा?
इस बीच प्रियंका सेनापति ने सोशल मीडिया पर एक स्पष्टीकरण पोस्ट करते हुए कहा है कि उन्होंने हमेशा अपने देश को प्राथमिकता दी है और ज्योति के खिलाफ लगे आरोपों की खबर से वह बेहद स्तब्ध हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह किसी भी तरह की राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल नहीं हैं।

पुरी एसपी ने क्या कहा?
पुरी एसपी विनीत अग्रवाल ने बताया कि यह जांच राज्य और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और हरियाणा पुलिस के समन्वय में की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और श्रीजगन्नाथ मंदिर की सुरक्षा को लेकर कोई खतरा नहीं है।

मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा कड़ी
उन्होंने कहा कि मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। एसटीयू रैपिड रिस्पॉन्स वैन, 12 प्लाटून पुलिस बल और सशस्त्र मंदिर सुरक्षा इकाइयां पूरी सतर्कता के साथ तैनात हैं, ताकि मंदिर और इसके आसपास के इलाके में पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...