11.5 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यराजस्थान के स्कूल में मटकी से पानी पीने पर दलित छात्र की...

राजस्थान के स्कूल में मटकी से पानी पीने पर दलित छात्र की पिटाई, मौत के बाद हिरासत में टीचर

Published on

जालोर

राजस्थान के प्राइवेट स्कूल में दलित छात्र की टीचर के हाथों पिटाई और इसके 23 दिन बाद उसकी मौत का मामला सामने आया है। यह पिटाई कथिततौर पर दलित छात्र के मटके से पानी पीने पर की गई। टीचर ने बच्चे को इतने जोर से थप्पड़ जड़ा की उसकी तबीयत बिगड़ गई। कई दिनों तक बच्चे के परिजन उसे अलग-अलग शहरों के अस्पतालों में इलाज को लेकर भटकते रहे। आखिरकार शनिवार को अस्पताल से बुरी खबर सामने आई। शनिवार सुबह 11 बजे दलित छात्र इंद्र कुमार ने अहमदाबार के सिविल अस्पलताल में दम तोड़ दिया। अब इसे लेकर जालोरजिले के सायला थाने में क्षेत्र के निजी स्कूल में बच्चे को थप्पड़ मारने के बाद उसकी मौत होने का मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ हत्या और एससीएसटी के तहत मामला दर्ज किया। इस मामले की जांच वृताधिकारी हिम्मत चारण को सौंपी गई है। पुलिस जांच शुरू होते ही आरोपी स्कूल टीचर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

3 कक्षा में पढ़ता था इंद्र कुमार, मटकी से पानी पीने पर पीटा
सायला थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक सुराणा निवासी किशोर कुमार पुत्र पोलाराम मेघवाल ने मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया कि उसके भाई देवाराम का बेटा इन्द्रकुमार सुराणा की सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में कक्षा तीसरी में पढ़ता था। 20 जुलाई को इन्द्रकुमार स्कूल पढ़ने के लिए गया था। इस दौरान करीब 10:30 बजे शिक्षक छैलसिंह ने इन्द्रकुमार के साथ मारपीट की। आरोप है कि बच्चे ने मटकी से पानी पीया था।

बच्चे के कान और आंख में अंदरुनी चोटें आईं
रिपोर्ट में बताया गया कि थप्पड़ के कारण बच्चे के दाहिने कान और आंख पर अंदरूनी चोटें आईं। कान में ज्यादा दर्द होने पर इन्द्रकुमार स्कूल के सामने अपने पिता देवाराम की दुकान पर गया और घटना की जानकारी देवाराम को दी। इसके बाद देवाराम बच्चे को सुराणा मेडिकल की दुकान से दवाई दिलाकर घर ले गया।

शहर शहर भटकता रहा परिवार, आखिर अहमदाबाद में मौत
बच्चे के ज्यादा दर्द होने पर वह बागोड़ा, भीनमाल, डीसा , मेहसाणा, उदयपुर के निजी अस्पतालों में उपचार के लिए घूमता रहा। उसके बाद सिविल अस्पताल अहमदाबाद उपचार के लिए गया। ताकि इन्द्र कुमार का उपचार हो सके और स्वस्थ हो जाए। लेकिन 13 अगस्त शनिवार को सुबह 11 बजे इलाज के दौरान इन्द्र कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर शिक्षक छैलसिंह के विरुद्ध हत्या और एससीएसटी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

जालाेर पुलिस के वृत्ताधिकारी हिम्मत चारण का कहना है कि परिजनों की रिपोर्ट के मुताबिक हत्या और एससीएसटी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना 20 जुलाई की बताई जा रही है। बच्चे का उपचार गुजरात के किसी अस्पताल में चल रहा था। वहीं उसकी मौत हुई है। आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया है।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...