11 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यकश्मीर के स्कूल में 'रघुपति राघव राजाराम', महबूबा मुफ्ती बोलीं- सरकार चला...

कश्मीर के स्कूल में ‘रघुपति राघव राजाराम’, महबूबा मुफ्ती बोलीं- सरकार चला रही हिंदुत्व का अजेंडा

Published on

श्रीनगर

पीडीपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन पर हिंदुत्व का आजेंडा चलाने का आरोप लगाया है। महबूबा मुफ्ती ने कुलगाम के एक सरकारी स्कूल का वीडियो शेयर किया जिसमें बच्चे ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन गा रहे थे। बताया जाता है कि यह भजन महात्मा गांधी को बहुत पसंद था।

ट्विटर पर पोस्ट लिखकर मुफ्ती ने कहा, धार्मिक गुरुओं को जेल में बंद करना, जामा मस्जिद पर ताला और स्कूल में बच्चों को हिंदू भजन सिखाना यही दिखाता है कि भारत सरकार कश्मीर में हिंदुत्व का अजेंडा चला रही है। हम ‘बदलते जम्मू-कश्मीर’ की खामियाजा भुगत रहे हैं। बता दें कि महबूबा मुफ्ती ने 105 सेकंड का वीजियो शेयर किया है। यह दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के एक स्कूल का वीडियो है।

इस वीडियो में पहले स्कूल का बोर्ड दिखाई देता है। इसके बाद क्लासरूम में लगभग दर्जनभर स्टूडेंट भजना गाते हुए दिखते हैं। वहीं शिक्षक सामने खड़े होकर भजन गवाते हैं। क्लास में कई छात्राएं भी दिखाई देती हैं जिन्होंने नकाब पहन रखा है। कुलगाम जिले के दमहाल हांजी पोरा के तहसीलदार अहमद लोन ने कहा कि उन्होंने भी सोशल मीडिया पर वीडियो देखा है। हालांकि इस बारे में कोई भी औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।

बता दें कि शुक्रवार को कश्मीर पुलिस ने दो मौलानाओं अब्दुल राशिद दाऊदी और मुश्ताक अहमद वीरी को पब्लिल सेफ्टी ऐक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। दाऊदी बरेलवी स्कॉलर हैं। वही वीरी पर भी पीएसए लगाया गया है। वह जमीयत अहले हदीस के धार्मिक नेता हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...