24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्य18 जनवरी को राहुल गांधी का पटना दौरा, लालू ने भी बुलाई...

18 जनवरी को राहुल गांधी का पटना दौरा, लालू ने भी बुलाई राष्ट्रीय कार्यकारी की बैठक, एक्टिव मोड में आया महागठबंधन

Published on

पटना,

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर 18 जनवरी का दिन महागठबंधन के लिए काफी अहम होने वाला है. 18 जनवरी को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद एक दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे. वहीं, दूसरी ओर पटना में आरजेडी की अहम राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई है.

बात पहले राहुल गांधी के पटना दौरे को लेकर करते हैं. नए साल में राहुल गांधी का यह पहला बिहार दौरा है. खासकर लोकसभा चुनाव के बाद वह पहली बार बिहार आ रहे हैं. इसको लेकर कांग्रेस में जबरदस्त तैयारी चल रही है. राहुल गांधी के एक दिवसीय पटना दौरे के दौरान दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम होना तय है. पहले पटना के बापू सभागार में दिन में 12 बजे होना है, जहां पर राहुल गांधी आम नागरिकों के साथ संवाद करेंगे और यह कार्यक्रम तकरीबन 2 घंटे तक चलेगा.

इसके बाद दिन में 2 बजे राहुल गांधी कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम पहुंचेंगे, जहां पर वह कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. कांग्रेस दफ्तर में राहुल गांधी का संबोधन भी होगा. माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी कांग्रेस में नई जान फूंकने के इरादे से पटना पहुंचने वाले हैं और कार्यकर्ताओं को चुनाव को लेकर महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश भी देंगे.

आरजेडी का अगला प्रदेश अध्यक्ष पर होनी है चर्चा
18 जनवरी को जहां एक तरफ राहुल गांधी पटना के एक दिन के दौरे पर रहेंगे, वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन के महत्वपूर्ण घटक राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की पटना में होनी है. पटना में होने वाली राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अध्यक्षता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद प्रसाद करेंगे. राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पार्टी के द्वारा एक करोड़ नए सदस्य बनाने को लेकर लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा. वहीं दूसरी तरफ बिहार में आरजेडी का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन बनेगा इसको लेकर भी चर्चा होनी है.

यह बात लगभग तय है कि जगदानंद सिंह जो मौजूदा समय में राजद के प्रदेश अध्यक्ष हैं वह अब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नहीं बने रहना चाहते हैं और इसीलिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है. राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी और उस पर चर्चा होगी.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this