15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यमुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में बारिश ने बरपाया कहर, 4 दिन में...

मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में बारिश ने बरपाया कहर, 4 दिन में 21 लोगों की मौत, 12 घायल

Published on

मुंबई

मॉनसून ने अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज करा दी है। महज चार दिन की बारिश में अलग-अलग स्थानों पर 22 लोगों की मौत हो गई है जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने जिला कलेक्टर सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे बिना किसी विलंब के तत्काल मुआयना करें और कहां कितना, किस तरह का नुकसान हुआ है? उसका पंचनामा करें। ताकि प्रभावित लोगों की मदद की जा सकी। साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि मॉनसून पहले से लगाए गए अनुमान से 15 दिन पहले ही आ गया। आने वाले दिनों में और भी बारिश होगी। इसलिए अधिकारी हर तरह की चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार रहे। इस बात का ध्यान रखें कि लोगों का कम से कम नुकसान हो।

बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत
राज्य आपदा प्रबंधन के अधिकारी के अनुसार, 24 से 27 मई के बीच मुंबई, पुणे, सातारा, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधदुर्ग जैसे अनेक जिलों में तेज हवा के साथ और गरज के साथ मूसलाधार बारिश हुई। राज्य में बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोगों की मौत पानी में डूबने से हुई है। तेज हवा के कारण पेड़ गिरने से 4 लोग मरे हैं और दीवार गिरने के 3 लोगों की मौत हुई है। अन्य कारण से एक की मौत हुई है जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। इन चार दिनों की बारिश में 22 पशु भी मरे हैं। बारिश के कारण कई सारी नदियों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। बाढ़ से घिरे 45 लोगों की जान बचाई गई, जबकि 70 से 80 परिवारों को सुरक्षित स्थानों भेजा गया।

आने वाले दिन हैं चुनौतीपूर्ण
राज्य सरकार की ओर से दावा किया जा रहा है कि मॉनसून की चुनौतियों का सामना करने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह से तैयार है। आपदा प्रबंधन विभाग की कमान संभाल रहे कैबिनेट मंत्री गिरीष महाजन का कहना है कि हम लोगों ने उन स्थानों की पहचान की है। जहां भूस्खलन जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। साथ ही मुंबई, पुणे जैसे अन्य शहरों की खतरनाक इमारतों पर नजर है। बहुत सारी खतरनाक इमारतों से लोगों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया गया है। अलग-अलग जगह पर मदद व पुनर्वसन विभाग के लोग नजर रख रहे हैं। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मदद करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जरूरत पड़ी तो सेना की भी मदद ली जाएगी।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...