11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यअवैध खदान के खिलाफ उठाई आवाज, ठेकेदार ने कार से कुचलकर मार...

अवैध खदान के खिलाफ उठाई आवाज, ठेकेदार ने कार से कुचलकर मार डाला

Published on

करूर,

तमिलनाडु के करूर में अवैध पत्थर खदान की शिकायतें करने वाले व्यक्ति की हिट एंड रन में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक ने अवैध खदान को लेकर शिकायत की थी, जिसके बाद प्रशासन ने खदान बंद करा दी थी. जिस वाहन की टक्कर से शख्स की मौत हुई, वह वाहन खदान चलाने वाले की कंपनी के नाम रजिस्टर्ड है. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

करूर के कालीपालयम गांव के जगन्नाथन ने अपने गांव में एक पत्थर की खदान को लेकर प्रशासन से कई बार शिकायत की थी. शिकायत में कहा गया था कि पत्थर की खदान से 45 वर्षीय सेल्वाकुमार खनन करा रहे थे. यह खनन अवैध तरीके से किया जा रहा था. जगन्नाथन ने शिकायत कर मांग की थी कि बिना लाइसेंस चल रही खदान के मामले में सख्त कार्रवाई की जाए. इसको लेकर ने अधिकारियों से कई बार शिकायतें की थीं. इन शिकायतों के बाद खदान बंद कर दी गई थी.

शनिवार की रात जब जगन्नाथन अपने दोपहिया वाहन से जा रहे थे, उसी दौरान एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और तेजी से भाग निकला. जगन्नाथन की मौके पर ही मौत हो गई.सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. जगन्नाथन के रिश्तेदारों ने दावा किया कि यह कोई हादसा नहीं है, बल्कि हत्या का केस है.बताया जा रहा है कि जिस वाहन ने जगन्नाथन को टक्कर मारी, वह सेल्वाकुमार के स्वामित्व वाली कंपनी के तहत पंजीकृत है. पुलिस ने अब सेल्वाकुमार और वाहन चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. जांच शुरू कर दी है.

 

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...