24.6 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यराजस्थान : SI परीक्षा को लेकर भजनलाल सरकार के बड़े एक्शन की...

राजस्थान : SI परीक्षा को लेकर भजनलाल सरकार के बड़े एक्शन की तैयारी, रद्द होगी भर्तियां !

Published on

जयपुर

राजस्थान में SI भर्ती परीक्षा 2021 को लेकर अब भजनलाल सरकार बड़ा एक्शन लेने वाली है। सरकार अब भर्ती परीक्षा को रद्द करने की तैयारी कर रही है। इसको लेकर सरकार के मंत्रियों की समिति पहले ही SI भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द करने की रिपोर्ट सीएम भजनलाल को दे चुकी। अब मुख्यमंत्री पर भर्ती परीक्षा रद्द करने का मामला टिका हुआ है। संभावना जताई जा रही है कि अगली कैबिनेट की बैठक में भर्ती परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया जा सकता है। बता दें कि आज सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होनी थी। जिसमें यह निर्णय होने की संभावना थी, लेकिन कैबिनेट की बैठक निरस्त होने के कारण भर्ती परीक्षा रद्द करने का मामला अटक गया।

भर्ती परीक्षा को लेकर कैबिनेट की अगली बैठक में होगा निर्णय!
प्रदेश में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ। इसको लेकर बेरोजगार युवकों का अभी भी धरना प्रदर्शन जारी है। इधर, सरकार के मंत्रियों की समिति की रिपोर्ट के आधार पर गृह विभाग भी SI भर्ती परीक्षा को रद्द करने का प्रस्ताव सीएम भजनलाल को भेज चुका है। वहीं, आज गुरुवार को सुबह 11:00 बजे कैबिनेट की बैठक होनी थी, लेकिन इसे निरस्त कर दिया गया। अब उम्मीद है कि सरकार की अगली कैबिनेट की बैठक में भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया जाएगा। इस मामले में हाई कोर्ट की ओर से दी गई समय सीमा भी पूरी हो चुकी है। हाई कोर्ट ने जनवरी में अगली सुनवाई के दौरान सरकार से जवाब के साथ स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। ऐसे में उम्मीद है कि अब भर्ती परीक्षा रद्द करने का फैसला जल्द होगा।

मंत्रियों की कमेटी ने भी माना, परीक्षा में धांधली हुई
सरकार की ओर से मंत्रियों की कमेटी ने भी इस मामले में जांच की, जहां उन्होंने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द करने के लिए सिफारिश की। इस दौरान आवेदकों के नए सिरे से एग्जाम लेने की सिफारिश की गई। मंत्रियों की कमेटी ने इस मामले में भारी अनियमितता और धांधली को स्वीकार किया है। रिपोर्ट में कई डमी कैंडिडेट बैठने और पेपर लीक के मामले सामने आने का तर्क देकर कहा है कि भर्ती परीक्षा को रद्द किया जाना चाहिए

हाई कोर्ट के आदेश के कारण जल्द होगा इसका फैसला
SI भर्ती परीक्षा 2021 को लेकर मंत्रियों की कमेटी ने दीपावली से पहले ही सीएम भजनलाल को अपनी रिपोर्ट दे दी थी। इधर, एसआईटी के साथ पुलिस मुख्यालय, महाधिवक्ता और एजी ने भी इस मामले में भर्ती परीक्षा को रद्द करने की राय दी है। इधर, हाई कोर्ट ने सरकार को SI भर्ती परीक्षा पर तय सीमा में फैसला करने के आदेश दिए, जो अवधि अब पूरी होने में है। ऐसे में अब संभावना है कि हाई कोर्ट के आदेश के दबाव में सीएम भजनलाल जल्द ही परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लेंगे।

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...