12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeराज्यराजस्थान के BJP सांसद बड़ा बयान, बोले- ऑपरेशन सिंदूर के सबूत मांगने...

राजस्थान के BJP सांसद बड़ा बयान, बोले- ऑपरेशन सिंदूर के सबूत मांगने वालों को IAF के विमान पर लटकाकर पाक ले जाना चाहिए

Published on

उदयपुर

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और चित्तौडगढ़ सांसद सीपी जोशी ने कहा कि कुछ लोग पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। पहले सर्जिकल स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक हुई, तब भी राहुल गांधी ने कई सवाल खड़े किए थे। अब तो ऑपरेशन सिंदूर को दुनिया ने साफ देखा है। वीडियो सामने आए, जो देश-दुनिया ने देखे। किस तरह से पाकिस्तान में टारगेट करके किलिंग किया गया। आतंकवादी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया गया। फिर भी कुछ लोगों को सबूत चाहिए। मुझे लगता है अगली बार एयरफोर्स के विमान में इनको लटकाकर ले जाना चाहिए, ताकि वहां जो हुआ, उसके फोटो खींचकर लाया।
यह वीडियो भी देखें

सांसद जोशी शनिवार को उदयपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने मीडिया के सवाल पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान के कितने आतंकवादी ठिकाने लगाए, उनके एयरवेज को ध्वस्त कर दिया। कई आतंकवादियों को मार गिराया। यह भारतीय सेना की ताकत है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति है। भारत ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। आने वाले समय में भी आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति स्पष्ट है।

दुनिया भारत के साथ
सांसद जोशी ने कहा कि जीरो टॉलरेंस की नीति को भारत ने, प्रधानमंत्री ने आगे बढ़ाया है। उसको पूरी दुनिया ने सहमति दी है। सर्जिकल स्ट्राइक के समय भी पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी थी और आज भी पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी है। स्पष्ट है कि जो आतंकवाद के साथ रहेगा, वह दुनिया में अलग-अलग पड़ा रहेगा। उसकी स्थिति क्या होगी, सब लोग देख रहे हैं। देश के सभी राजनीतिक दलों के सांसद अलग-अलग दल बनाकर पूरी दुनिया में गए। ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद को लेकर अपनी बात दुनिया के सामने रखेंगे।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...