9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यराजस्थान: पिता चलाते है गांव में ही कपड़े की दुकान, बेटी ने...

राजस्थान: पिता चलाते है गांव में ही कपड़े की दुकान, बेटी ने हासिल किया 99 परसेंट से ज्यादा अंक, बताया सक्सेस मंत्र

Published on

कोटा

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज बुधवार को जैसे ही 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया, तो हाड़ौती के जिला बूंदी के गांव अलोद में डीजे बज गया। गांव की बेटी निधि जैन ने दसवीं के एग्जाम में 600 में से 598 अंक हासिल किए है। निधि को एग्जाम में 99 परसेंट से अधिक नंबर मिले हैं। ऐसा करके निधि जैन ने कक्षा दसवीं में राजस्थान टॉप किया। राजस्थान ने निधि जैन के पिता मुकेश जैन से फोन पर बात की। उनका कहा है कि जब से बेटी निधि का रिजल्ट आया, गांव में दीपावली जैसा माहौल है। गांव के लोग बेटी को उसकी कामयाबी के लिए बधाई दे रहे हैं। उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

सब्जेक्ट फिलहाल चुना नहीं मगर बनना IAS बनना
प्रदेश टॉप किया तो निधि जैन बधाई देने वालों से घिरी हुई है। वहीं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने निधि जैन को फोन पर बधाई दी। निधि के माता पिता को बधाई दी। निधि के पिता मुकेश ने कहा फिलहाल निधि ने कोई सब्जेक्ट चुना नहीं, लेकिन उसका पहला सपना आईएएस बनना है। भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी बनने का लक्ष्य है।

8वीं में बूंदी जिला किया था टॉप
पिता मुकेश ने कहा वह खुद राजनीति विज्ञान से एमए है। निधि की मां आठवीं तक पढ़ी हुई है। एक छोटा भाई है जो कक्षा चार में पढ़ाई करता है। निधि जैन कक्षा पांचवीं तक निजी स्कूल में पढ़ी। कक्षा छठी से वह अपने गांव अलोद के सरकारी स्कूल में पढ़ी है। गांव के स्कूल की छात्रा निधि ने कक्षा 10वीं में राजस्थान टॉप किया। पूरे गांव को गर्व हो रहा है। पिता कपड़े की गांव में दुकान चलाते हैं। मां गृहणी हैं। पिता ने कहा कि बेटी बचपन से होशियार है। कक्षा आठवीं में निधि ने बूंदी जिला टॉप किया था। निधि का जन्म 30 जनवरी 2008 का है।

शिक्षा विभाग और मीडिया का जमावड़ा
निधि जैन गांव में पढ़ी लिखी है। आज उसकी पहचान दसवीं टॉपर के रूप में है। जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ, तो बूंदी जिला माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी निधि का सम्मान करने उसके गांव लवाजमे के साथ पहुंचे। कई प्रशासनिक अधिकारियों ने निधि को बधाई दी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this