16.4 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeराज्यराजस्थान: मर्डर करने की प्लानिंग के लिए आई गैंग 777, जयपुर पुलिस...

राजस्थान: मर्डर करने की प्लानिंग के लिए आई गैंग 777, जयपुर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि खुद फंस गए बदमाश

Published on

जयपुर

राजधानी जयपुर में नॉर्थ डीएसटी टीम और संजय सर्किल थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर शातिर बदमाशों की गैंग का खुलासा किया। इस दौरान पुलिस ने 777 नाम से गैंग चलने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। इन बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने अवैध हथियार, पिस्टल, जिंदा कारतूस भी बरामद किए है। यह बदमाश अपने विरोधी गैंग के सदस्यों की हत्या करने की फिराक में थे। इस बीच ही पुलिस ने इन्हें दबोच लिया।

लोगों को धमकाकर वसूली करते थे बदमाश
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाश क्लब, सटोरियों, और व्यापारियों को डरा धमकाकर अवैध रूप से वसूली करते थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इन बदमाशों से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, 7 जिंदा कारतूस, दो धारदार कटार बरामद की है। यह बदमाश अपने विरोधी गैंग के सदस्यों की हत्या करने की फिराक में थे। पुलिस इन बदमाशों पर काफी समय से नजर रख रही थी। इस दौरान मौका मिलते ही पुलिस ने बदमाशों को दबोच लिया।

मर्डर करने की प्लानिंग के लिए इकट्ठा हुए थे बदमाश
पुलिस ने बताया कि 777 नाम से गैंग चलाने वाले चारों बदमाश इंस्टाग्राम के माध्यम से एक दूसरे से संपर्क करते थे। इन बदमाशों ने अपनी विरोधी गैंग के सदस्यों की हत्या करने के लिए प्लान बनाया। इसको लेकर चारों बदमाश वसीम मोटा उर्फ वसीम मोहम्मद, मोहम्मद शाहरुख उर्फ चम्मच, मोहम्मद शाहरुख मलंग और फिरोज खान 21 मार्च की शाम को एकत्रित हुए। इसकी सूचना पुलिस को मुखबीर के जरिए मिली, तो पुलिस ने पूरी प्लानिंग के साथ बदमाशों को घेर कर दबोच लिया। इधर, पुलिस बदमाशों को दबोचने के बाद उनसे लगातार पूछताछ करने में जुटी हुई है।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...