23.9 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्य11 हजार युवाओं को नौकरी देगी राजस्थान सरकार, 'कांग्रेस राज' में बंद...

11 हजार युवाओं को नौकरी देगी राजस्थान सरकार, ‘कांग्रेस राज’ में बंद हुई थी ये योजना

Published on

जयपुर,

राजस्थान की भजनलाल सरकार 11 हजार युवाओं को नौकरी देने जा रही है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में 11 हजार अटल प्रेरकों को लगाने की घोषणा की है. गौरतबल है कि राज्य में बीजेपी सरकार ने आते ही कांग्रेस सरकार में लगे महात्मा गांधी प्रेरकों को नौटंकी से हटाकर ये योजना बंद कर दी थी. जिसके खिलाफ बेरोजगार हुए युवाओं ने लंबा आंदोलन चलाया था.

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के मौके पर बीजेपी दफ़्तर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पंचायत स्तरों पर अटल प्रेरक लगाकर युवाओं को रोजगार देने की घोषणा की.

ई-लाइब्रेरी पर खर्च होंगे 550 करोड़ रुपये
राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 हज़ार पंचायतों में अटल प्रेरक के रूप में युवाओं को रोजगार मिलेगा. इसके साथ ही प्रत्येक पंचायत में अटल सेवा केंद्र खोले जाएंगे. अटलजी के नाम पर ई-लाइब्रेरी की स्थापना होगी. जिसमें 550 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. सीएम भजनलाल शर्मा ने घोषणा करते हुए कहा कि अटल ज्ञान केंद्रों पर युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लाइब्रेरी और ई-लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी. जहां ट्रेनिंग और काउंसिलिंग सुविधा भी इन केंद्रों पर होगी.

बदल सकता है राजीव गांधी सेवा केंद्रों का नाम
दरअसल, आज से ठीक एक साल पहले आज ही के दिन भजनलाल सरकार ने गहलोत सरकार द्वारा 50 हजार पदों पर निकाली गई महात्मा गांधी सेवा प्रेरक भर्ती को रद्द कर दिया था. लेकिन अब चर्चा है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत पर पहले से ही चल रहे राजीव गांधी सेवा केंद्रों का भी सरकार नाम बदलकर अटल ज्ञान केंद्र कर सकती है. इससे पहले जब बीजेपी सत्ता में थी तो पंचायतों में बने राजीव गांधी सेवा केंद्र का नाम अटल सेवा केंद्र कर दिया गया था और कांग्रेस ने वापस आकर राजीव सेवा केंद्र कर दिया था.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...