9.8 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeराज्यराजस्थान: पड़ोसी और उसके 3 साथियों ने रेप से नाबालिग 5 महीने...

राजस्थान: पड़ोसी और उसके 3 साथियों ने रेप से नाबालिग 5 महीने की गर्भवती, पीड़िता लगा रही न्याय की गुहार

Published on

भरतपुर

राजस्थान के भरतपुर से चौंकाने वाला मामला तथ्य सामने आया है। यहां एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ उसके पड़ोसियों ने गैंगरेप किया गया था।यह घटना मथुरा गेट थाना क्षेत्र में हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज किया था। आरोपियों ने लड़की को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की डर के मारे चुप रही। अब इस मामले में एक और खुलासा हुआ है। युवती पांच महीने की गर्भवती है।

मजदूर पिता ने बताया पूरा प्रकरण
बताया जा रहा है कि पीड़िता के परिवार वाले सदमे में हैं। मजदूर पिता अपनी बेटी को देखकर रो पड़ते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2024 में वह काम पर गए थे। उनकी बेटी घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस में रहने वाले एक लड़के ने चाकू दिखाकर उसके साथ रेप किया। लड़के ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। इस डर से नाबालिग ने किसी को कुछ नहीं बताया।

पुलिस का कहना- परिवार को न्याय दिलाएंगे
पुलिस के अनुसार, उस लड़के ने अपने तीन दोस्तों को भी इस बारे में बताया। फिर चारों मिलकर नाबालिग को डरा-धमकाकर उसके साथ गैंगरेप करने लगे। यह सिलसिला दिसंबर 2024 से मार्च 2025 तक चलता रहा। नाबालिग डर के कारण चुप रही। दो दिन पहले उसके पेट में दर्द हुआ। उसकी मां उसे आरबीएम अस्पताल ले गई। वहां पता चला कि वह गर्भवती है। तब नाबालिग ने अपने परिवार को सारी बात बताई। पुलिस का कहना है कि वे इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और दोषियों को कड़ी सजा दिलवाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की जानकारी होने पर पुलिस को बताएं। पुलिस ने यह भी कहा कि वे पीड़िता और उसके परिवार को हर संभव मदद मुहैया कराएंगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने शिष्टाचार भेंट की और...

आतंकवाद के नाम पर मजदूर से तीन दिन बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी

भोपाल राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक मजदूर को आतंकवाद के नाम...

मंदिर के सामने शराब दुकान को लेकर विवाद, मानव अधिकार आयोग ने उठाए सवाल

भोपाल शहर के आरो कॉलोनी स्थित मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान को लेकर विवाद...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...