10.9 C
London
Friday, April 3, 2026
Homeराज्यमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से राजस्थान को केन्द्र से रिकॉर्ड अनुदान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से राजस्थान को केन्द्र से रिकॉर्ड अनुदान

Published on

जयपुर। भजनलाल शर्मा के सक्रिय प्रयासों और प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्थान को केन्द्र सरकार से विभिन्न योजनाओं के तहत उल्लेखनीय वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है। केन्द्रीय प्रवर्तित योजनाओं, सास्की योजना तथा केन्द्रीय करों के हिस्से के रूप में राज्य को कुल 1 लाख 20 हजार 369 करोड़ रुपये मिले हैं, जो पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल के किसी भी वर्ष की तुलना में अधिक है।

मार्च माह में ही केन्द्र सरकार द्वारा राज्य को लगभग 19 हजार करोड़ रुपये की बड़ी राशि जारी की गई। इस राशि के माध्यम से स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, शिक्षा, पेयजल, कृषि और आधारभूत संरचना जैसे क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिल रही है।

केन्द्र सरकार की स्कीम फॉर स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट (सास्की) योजना के तहत राज्यों को पूंजीगत निवेश बढ़ाने के लिए ब्याज मुक्त ऋण दिया जाता है। इस योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्थान को 10,548 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, जबकि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल (2020-21 से 2022-23) के तीन वर्षों में यह राशि 7,290 करोड़ रुपये ही थी।

एसएनए-स्पर्श पर संचालित केन्द्रीय योजनाओं के तहत वर्ष 2025-26 में 13,658 करोड़ रुपये जारी किए गए। वहीं पंद्रहवां वित्त आयोग की सिफारिशों और अन्य योजनाओं के अंतर्गत राज्य को 15,666 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री के विशेष प्रयासों से चिकित्सा क्षेत्र में इस वित्तीय वर्ष 2,693 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिली, जो पिछले पांच वर्षों में सर्वाधिक है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत भी प्रदेश में खर्च का प्रतिशत बढ़कर 98 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

Latest articles

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

डिजिटल मैपिंग से विकास परियोजनाओं की होगी रीयल टाइम मॉनिटरिंग : मुख्यमंत्री शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर विकास परियोजनाओं की...

मोगा में 4 अप्रैल को 83 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री मान

मोगा। भगवंत सिंह मान 4 अप्रैल को मोगा में लगभग 83 करोड़ रुपये के...

More like this