13.6 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यUP के मदरसे में महिला टीचर से रेप, हालत बिगड़ती देख भागा...

UP के मदरसे में महिला टीचर से रेप, हालत बिगड़ती देख भागा संचालक जुबैर, पुलिस ने किया अरेस्‍ट

Published on

बरेली:

यूपी के बरेली में एक मदरसा संचालक जुबैर पर महिला टीचर को छुट्टी के दिन बुलाकर रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। टीचर के पिता का आरोप है कि जुबैर ने कार्यालय के काम का बहाना बनाकर उनकी बेटी को बुलाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया।

यह घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के एक मदरसे में हुई। मदरसा संचालक जुबैर ने शिक्षिका को अवकाश के दिन बहाने से बुलाया। इसके बाद बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। उसकी हालत बिगड़ने पर आरोपित वहां से भाग गया। रविवार शाम को मीरगंज थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध दुष्कर्म, चोट पहुंचाने की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है।

छुट्टी के दिन फोन कर मदरसा बुलाया
पीड़ित युवती मदरसे में पढ़ाती थी। उसके पिता ने बताया कि शुक्रवार को अवकाश होने के बावजूद मदरसा संचालक जुबैर ने उनकी बेटी को फोन किया। उससे कहा कि कार्यालय के कुछ आवश्यक कार्य निपटाने हैं, इसलिए मदरसा आ जाए। उसने बहाने से बुलाया, मदरसा आने का दबाव भी डाला इसलिए बेटी को जाना पड़ा। मदरसा बंद होने के समय तक बेटी लौटकर नहीं आई तो वहां जाकर देखा।

पिता जब मदरसा पहुंचे तो बेटी बेसुध पड़ी थी
आरोप है कि मदरसे में युवती बेसुध पड़ी थी, उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। उसकी हालत देखकर तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीते शुक्रवार देर रात होश आने पर पीड़ित ने बताया कि जुबैर ने दुष्कर्म किया। रविवार को मीरगंज थाने के इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपित जुबैर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद सोमवार को उसे जेल भेजा जाएगा।

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...